
Anant Ambani: तिरुपति बालाजी के दरबार में पहुंचे अनंत अंबानी, किए केश दान; 27.5 करोड़ की 25 ई-बसें भेंट करने का किया ऐलान - VIDEO
Anant Ambani Tirupati Balaji Visit रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने रविवार को तिरुमला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन किए। इसके अलावा अनंत ने कई बड़े ऐलान भी किए हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अनंत अंबानी ने मंदिर की परंपरा निभाते हुए भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में अपने केश दान किए और श्रद्धा से पूजा-अर्चना की।
दर्शन के बाद उन्होंने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को करीब 27.5 करोड़ रुपये की लागत वाली 25 इलेक्ट्रिक बसें दान करने का ऐलान किया।
Image: ANIAdvertisement
इन इलेक्ट्रिक बसों से हर साल लाखों श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में बेहतर, आरामदायक और प्रदूषण-मुक्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि वह बसों के साथ 50 ड्राइवरों के वेतन और अन्य सुविधाओं का खर्च भी वहन करेगी।
Advertisement
कंपनी ने तिरुमला में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन विकसित करने में भी सहयोग देने की घोषणा की।
दर्शन के बाद वैदिक विद्वानों ने अनंत अंबानी को वेद आशीर्वचनम दिया। मंदिर प्रशासन ने उन्हें श्रीवारी तीर्थ प्रसाद और पारंपरिक रेशमी शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
Image: ANI
अनंत अंबानी की यह पहल धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
Image: ANI
इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण कम होगा और श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।
Image: ANI