
अपडेटेड 31 July 2025 at 21:04 IST
Vastu Tips: मंदिर में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, कहीं जाने-अनजाने में घर से चली न जाए कृपा
घर में एक मंदिर या पूजा स्थल होता है, जहां हम भगवान से शांति, सुख और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें अगर आप मंदिर में रखें, तो घर की सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है और देवी-देवताओं की कृपा भी कम हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि हम जाने-अनजाने ऐसी गलतियां न करें जो दुर्भाग्य का कारण बन जाएं और घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आये। आइए जानते हैं वे 5 चीजें जिन्हें घर के मंदिर में कभी नहीं रखना चाहिए।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

काले रंग की मूर्तियां
मंदिर में शनि देव या भैरव बाबा की काली मूर्तियां रख लेते हैं। वास्तु के अनुसार, घर के मंदिर में ऐसे रूपों की पूजा से डर और तनाव बढ़ सकता है।
Image: shutterstock
जली हुई अगरबत्ती या दीपक का काला तेल
कई बार लोग मंदिर में जली हुई अगरबत्ती या पुराने तेल से भरा दीपक पड़ा छोड़ देते हैं। यह बासी ऊर्जा को बढ़ाता है और मंदिर की पवित्रता को कम करता है।
Image: freepikAdvertisement

टूटी-फूटी मूर्तियां
भगवान की मूर्ति टूट गई हो या तस्वीर फट गई हो, तो उसे मंदिर में न रखें। वास्तु के अनुसार यह अशुभ होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
Image: Shutterstock
पैसे या कीमती सामान
कुछ लोग मंदिर में पैसे या गहने रख देते हैं, लेकिन मंदिर सिर्फ पूजा का स्थान होना चाहिए। वहां भौतिक चीजों की जगह नहीं होनी चाहिए। इसे वास्तु दोष माना जाता है।
Image: freepikAdvertisement

बासे फूल या सूखे फूल
मंदिर में हमेशा ताजे फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए। सूखे या नकली फूल मंदिर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा रुक जाती है। पूजा के बाद पुराने फूल हटा दें और रोज नया जल व फूल चढ़ाएं।
Image: freepik
मंदिर को कैसे रखें सकारात्मक और पवित्र?
- रोज सुबह और शाम दीपक जलाएं।
- रोजाना मंदिर की सफाई करें।
- खुशबूदार धूप या कपूर का उपयोग करें।
- भगवान को ताजे फूल और फल चढ़ाएं।
- शांत और सकारात्मक मन से पूजा करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 31 July 2025 at 21:04 IST