
Yogini Ekadashi 2025: 20 या 21 जून... कब है योगिनी एकादशी? धन प्राप्ति के लिए करें ये एक काम
एकादशी का दिन बहुत शुभ माना जाता है, इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। योगिनी एकादशी आने वाली है, मगर इसकी तारीख को लेकर भ्रम बना हुआ है। जानते हैं पंचाग के अनुसार 20 या 21 जून कब है योगिनी एकादशी और इस दिन कौन सा काम करने से होगी धन बर्षा।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून को सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी।
Advertisement
वहीं, इस तिथि का समापन 22 जून को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर होगा। ऐसे में 21 जून को योगिनी एकादशी व्रत किया जाएगा।
Image: Freepik
एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर करना चाहिए ऐसे में व्रत का पारण 22 जून, रविवार को दोपहर 1:28 बजे से 4:03 बजे तक कर सकते हैं।
Image: XAdvertisement
धार्मिक मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत पापों का नाश करता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन दान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ होता है। इस दिन गरीबों को चावल, गेंहू, दाल आदि दान करना चाहिए।
Image: unsplash
योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और मंदिर या गरीब लोगों में अन्न, धन और कपड़े आदि चीजों का दान करें से धन की प्राप्ती होती है।
योगनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है और घर की दरिद्रता दूर होती है।
योगिनी एकादशी व्रत से 88,000 ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। इस व्रत को रखने से न सिर्फ पापों से मुक्ति मिलती है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।