PM Modi Road Show

'मोदी-मोदी' के नारों से गूंजा गाजियाबाद, देखिए PM मोदी के भव्य रोड शो की तस्वीरें

PM Modi Ghaziabad Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अप्रैल को डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान पूरा इलाका 'मोदी-मोदी' के नारों से गूंज उठा।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
BJP उम्मीदवार अतुल गर्ग के लिए वोट मांगते हुए पीएम मोदी ने गाजियबाद में मेगा रोड शो। रोड शो में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, BJP प्रत्याशी अतुल गर्ग और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह मौजूद रहे। Image: X- @narendramodi
camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
गाजियाबाद का यह इलाका मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल होने के लिए लोग दोपहर से ही पहुंचने लगे थे। Image: X- @narendramodi
Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
करीब डेढ़ किलोमीटर के लंबे इस रोड शो में मोदी के स्वागत में सड़क के दोनों किनारे उमड़ी भीड़ उन पर फूल बरसाती नजर आई। इस दौरान 'अबकी बार 400 पार' नारे भी लगाए गए। Image: X- @narendramodi
camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
रोड शो में प्रधानमंत्री अपने वाहन से BJP का चुनाव चिन्ह कमल का फूल दिखाते हुए लोगों का अभिवादन करते रहे। Image: X- @narendramodi
Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
लोगों ने जगह-जगह पीएम के ऊपर फूलों की बारिश भी की। इस दौरान ‘हर हर मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के भी नारे गूंजते रहे। Image: X- @narendramodi
camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
रोड शो में सड़क पर जगह-जगह आकर्षक पेंटिंग लगाई गई। इनमें पीएम मोदी को उनकी मां हीराबेन द्वारा आशीर्वाद देते हुए भी एक पेंटिंग भी शामिल थी। भगवान राम और सीता की झांकियों को भी रोड शो में देखा गया। Image: X- @narendramodi
camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
जैसे-जैसे पीएम मोदी का काफिला आगे बढ़ा, उत्साहित भीड़ का जोश देखने को मिला। लोग छतों पर खड़े होकर सड़क से गुजर रहे काफिले पर हाथ हिलाते और फूल बरसाते नजर आए। Image: X- @narendramodi
camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
सड़क के किनारे खड़े लोग नेताओं की झलक पाने के लिए एक-दूसरे से होड़ करने लगे, फूल बरसाने लगे और उत्साह में नारे लगाने लगे। Image: X- @narendramodi
camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
गाजियाबाद में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। यहां BJP ने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की जगह इस बार राज्‍य सरकार के पूर्व मंत्री अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। Image: X- @narendramodi
camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
उन्हें कांग्रेस से डॉली शर्मा और बहुजन समाज पार्टी (BSP) से नंद किशोर पुंडीर विशेष रूप टक्कर दे रहे हैं। Image: X- @narendramodi
Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड