
अपडेटेड 23 January 2024 at 16:59 IST
रामलला के आगमन पर मनी दिवाली, जेपी नड्डा-राजनाथ सिंह ने परिवार के साथ जलाए दीये; देखें तस्वीरें
Ram Jyoti: प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में भव्य दीपोत्सव मन रहा है। पीएम मोदी के आह्वान पर हर घर में दिवाली मनाते हुए 'राम ज्योति' जलाई जा रही है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम पीएम आवास पर दीये जलाए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट की हैं। Image: X- @narendramodi

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ दीये प्रज्वलित करते हुए नजर आए। Image: ANI
Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ दीये जलाए। उन्होंने एक्स पर तस्वीरें शेयर की हैं। Image: X- @AmitShah

प्राण प्रतिष्ठा के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने परिवार के साथ दिल्ली में अपने आवास पर दीपक जलाए, जिसकी तस्वीरें सामने आईं। Image: ANI
Advertisement

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में दीपोत्सव मनाया। इस दौरान वह भगवा झंडे फहराते और 'जय श्री राम' का नारा लगाती नजर आईं। Image: ANI

वहीं, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद हैदराबाद के बरकतपुरा में दीए जलाए। उन्होंने कहा कि आज लोग उत्सव मना रहे हैं। काफी अच्छा वातावरण है। Image: ANI
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 22 January 2024 at 22:07 IST