
व्हील चेयर पर माता-पिता को लेकर वोट डालने पहुंचे केजरीवाल, राष्ट्रपति-LG ने भी डाला वोट; तस्वीरों में देखें दिग्गजों का मतदान
Delhi Election 2025: दिल्ली में मतदान के अलग-अलग रंग देखने मिल रहे हैं। दिग्गज नेताओं ने भी मतदान किया। देखें तस्वीरें...
- फोटो गैलरी
- 3 min read
दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस दौरान कई दिग्गज नेता मतदान करते नजर आए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया।
Image: X
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ एक मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा, मतदान महान दान है। मतदान सब अधिकारों की जननी है। इससे सर्वोपरी कोई अधिकार नहीं है।
Image: XAdvertisement
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राज निवास मार्ग स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। उनकी पत्नी ने भी उनके साथ मतदान किया। LG ने कहा कि आज छुट्टी का दिन नहीं, कर्तव्य का दिन है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर भी सुबह-सुबह वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच गए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा से सुबह जल्दी वोट देने वाला दिल्ली का मतदाता रहा हूं। लोग बदलाव के मूड में हैं।’’
Advertisement
दिल्ली की CM और कालकाजी सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी ने वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई है। काम और गुंडागर्दी के बीच की लड़ाई है।’’
Image: X
LoP राहुल गांधी ने भी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की। उन्होंने निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।
Image: X
दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल व्हील चेयर पर अपने माता-पिता को लेकर वोट डालने के लिए बूथ पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी साथ में मौजूद रहीं।
Image: X
पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी ने दिल्ली चुनाव में मतदान किया।
Image: X