Bharat Ratna Award Ceremony

Updated March 30th, 2024 at 16:43 IST

चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर समेत इन हस्तियों को मिला भारत रत्न, तस्वीरों में देखें भव्य समारोह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों समेत 4 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Reported by: Sadhna Mishra

1/8: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों समेत चार दिवंगत हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया।/ Image: PTI

2/8: इस लिस्ट में पी.वी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन और बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर का नाम शामिल है। / Image: @X

3/8: राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन को दिए गए पुरस्कार उनके परिवार के सदस्यों ने लिए।/ Image: @X

4/8: पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके बेटे पी.वी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया।/ Image: @X

5/8: चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया।/ Image: @X

6/8: स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव ने भारत रत्न स्वीकार किया।/ Image: @X

7/8: कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया।/ Image: @X

8/8: इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जे.पी नड्डा और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई लोग मौजूद रहे।/ Image: @X

Published March 30th, 2024 at 16:43 IST

Whatsapp logo