अपडेटेड March 30th 2024, 16:43 IST
1/8: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों समेत चार दिवंगत हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। / Image: PTI
2/8: इस लिस्ट में पी.वी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन और बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर का नाम शामिल है। / Image: @X
3/8: राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन को दिए गए पुरस्कार उनके परिवार के सदस्यों ने लिए। / Image: @X
4/8: पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके बेटे पी.वी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया। / Image: @X
5/8: चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया। / Image: @X
6/8: स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव ने भारत रत्न स्वीकार किया। / Image: @X
7/8: कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया। / Image: @X
8/8: इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जे.पी नड्डा और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई लोग मौजूद रहे। / Image: @X
पब्लिश्ड March 30th 2024, 16:43 IST