
अपडेटेड 8 February 2026 at 10:24 IST
PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया में PM मोदी का औपचारिक स्वागत, मिला गार्ड ऑफ ऑनर; देखें खास PHOTOS
PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे के दूसरे दिन गार्ड ऑफ ऑनर से उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस मौके पर मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने भव्य स्वागत की खास तस्वीरें शेयर की हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त मलेशिया दौरे पर हैं। यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन रविवार (8 फरवरी) को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर स्थित पेरदाना पुत्रा भवन में औपचारिक स्वागत हुआ।
Image: X
यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने X अकाउंट पर शेयर की हैं। PM मोदी ने लिखा, "पुत्रजय के परदाना पुत्र में आयोजित औपचारिक स्वागत समारोह की कुछ झलकियां।"
Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि भारत और मलेशिया विश्वास, मित्रता और साझा आकांक्षाओं पर आधारित अपनी साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं।

इसके बाद पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।
Image: XAdvertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान हुआ।

PM मोदी यात्रा के लिए शनिवार (7 फरवरी) को मलेशिया पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर मलेशियाई प्रधानमंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता एक साथ, कार में सवार होकर इवेंट में शामिल होने के लिए गए।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 February 2026 at 10:24 IST