
अपडेटेड 13 June 2025 at 18:22 IST
Plane Crash: घटना स्थल पर PM मोदी का भावुक चेहरा... विजय रुपाणी के परिजनों के साथ बिताए पल, तस्वीरों में पूरी कहानी
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह का दौरा किया, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिवार से मिले और अस्पताल एकमात्र बचे घायल यात्री से भी बातचीत की।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे और एअर इंडिया फ्लाइट AI-171 के दर्दनाक हादसे की जगह का दौरा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की, जिनकी इस हादसे में मृत्यु हो गई।
Image: @narendramodiAdvertisement

प्रधानमंत्री मोदी सिविल अस्पताल में भर्ती एकमात्र जीवित यात्री से भी मिले और डॉक्टरों से उसकी स्थिति की जानकारी ली।

विमान क्रैश के बाद शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशंस की रिपोर्ट को लेकर PM मोदी ने अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।
Advertisement

पीएम मोदी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रामनोहन नायडू, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

क्रैश साइट पर पीएम मोदी ने उस मेडिकल हॉस्टल का भी मुआयना किया जिस पर विमान गिरा था।

अहमदाबाद की इस विमान दुर्घटना में अब तक 265 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें 241 यात्री और क्रू मेंबर्स थे।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 18:22 IST