PM Modi with France President Emmanuel Macron

Updated January 25th, 2024 at 23:54 IST

PM Modi ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ किया जयपुर के ऐतिहासिक जंतर-मंतर का दौरा, शेयर की तस्वीरें

फ्रांस के राष्ट्रपति दो दिन के राजकीय दौरे पर भारत आए हैं। वह दोपहर को जयपुर पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने जंतर-मंतर का दौरा किया।

Reported by: Ruchi Mehra

1/6: जयपुर में पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले। शाम में दोनों ने रोड शो भी किया। पीएम मोदी ने मैक्रों को राम मंदिर की रेप्लिका भेंट की और उनके साथ चाय पीते नजर आए। / Image: X

2/6: पीएम मोदी ने मैक्रों के साथ जंतर-मंतर के दौरे की तस्वीरें अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर की हैं।/ Image: X

3/6: तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, "राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ जयपुर में जंतर-मंतर का दौरा किया। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भारत की समृद्ध खगोल विज्ञान विरासत का प्रमाण है।"/ Image: X

4/6: पीएम मोदी ने कहा, "यह प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के मिश्रण के सामान्य मूल्य भी प्रतीक है, जिसे भारत और फ्रांस महत्व देते हैं।"/ Image: X

5/6: जयपुर के जंतर मंतर का निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 1734 में किया था। इसे साल 2010 में विश्व विरासत का दर्जा हासिल हुआ है। जंतर-मंतर राजस्थान का पहला और भारत की 23वीं सांस्कृतिक धरोहर है।/ Image: X

6/6: फांस के राष्ट्रपति मैक्रों 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।/ Image: X

Published January 25th, 2024 at 23:54 IST

Whatsapp logo