
PM Modi Kolkata: नाव पर बैठे, नाविक को गले लगाया... PM मोदी ने हुगली नदी में किया नौका विहार, इस तस्वीर ने जीता सबका दिल
PM Modi Kolkata: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए दमदम पहुंचे। इससे पहले उन्होंने कोलकाता में हुगली नदी के किनारे समय बिताया, नाविकों से मिले और उनकी मेहनत की सराहना की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
सोशल मीडिया पर उन्होंने गंगा के प्रति आभार जताया और कहा कि बंगाल के लोगों के विकास के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. मोदी ने वाराणसी की तरह बंगाल के कायाकल्प का संकल्प भी दोहराया।
उनका यह दौरा चुनावी प्रचार के साथ-साथ बंगाल की संस्कृति और मां गंगा के प्रति श्रद्धा को दर्शाता है।
Advertisement
बीजेपी बंगाल में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री ने स्थानीय लोगों, श्रमिकों और नाविकों से बातचीत की और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास किया।
हर बंगाली के लिए गंगा नदी का एक विशेष स्थान है। कहा जा सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में है।
Image: XAdvertisement
यह दौरा राज्य में चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच हो रहा है। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कृष्णानगर में एक रैली को संबोधित कियाा। उन्होंने बेलूर का भी दौरा किया।
पीएम मोदी ने अपने X हैंडल पर पोस्ट 'हर बंगाली के लिए गंगा की बहुत खास जगह है। कोई कह सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। उसका पवित्र पानी सभ्यता की हमेशा रहने वाली भावना को समेटे हैं।