Pariksha Pe Charcha

छात्रों को 'मोदी मंत्र', अगर आप भी पढ़ते हैं, लेकिन बाद में भूल जाते हैं, तो अपनाएं ये खास स्किल

Pariksha Pe Charcha 2026: एग्जाम नजदीक आते ही टेंशन होने लगती है। इसका असर एग्जाम हॉल में दिखता है, जब पूरे साल की पढ़ाई भूल जाते हैं। अब पीएम मोदी ने छात्रों को एक ऐसा 'मंत्र' बताया, जिसे अपनाने के बाद वो फिर कभी आसानी से नहीं भूल पाएंगे।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पीएम मोदी ने आज 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के 9वें संस्करण में देशभर से आए बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास करने का संदेश दिया।
 

Image: YT/Grab
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव को कम करने के लिए कई सुझाव दिए। साथ ही, एक ऐसी ट्रिक बताई कि आप पढ़ने के बाद फिर कभी आसानी से नहीं भूल पाएंगे।
 

Image: YT/Grab
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान कई छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल-जवाब किए। इसी कार्यक्रम में एक छात्रा ने पूछा कि हम पढ़ाई तो करते हैं, लेकिन उसे जल्दी भूल क्यों जाते हैं। 
 

Image: YT/Grab
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

प्रधानमंत्री ने इसके पीछे के कारण को समझाया और यह भी बताया कि पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रखने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए।
 

Image: YT/Grab
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पीएम मोदी ने उदाहरण देते हुए समझाया कि आपको आज का दिन हमेशा याद रहेगा, क्योंकि आप आज के दिन के बारे में बीते कुछ दिनों से लगातार सोच रहे हैं। आप आज के लिए पूरी तरह से इन्वॉल्व हैं। 
 

Image: YT/Grab
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'इसी तरह से पढ़ाई में पूरी तरह इन्वॉल्व रहना है। आप खुद से किसी कम होशियार बच्चे को सिखाएं। फिर खुद से ज्यादा होशियार छात्र से किसी टॉपिक पर राय लें। इससे नए आइडिया मिलेंगे और फायदा होगा।'
 

Image: YT/Grab
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि मार्क्स एक बीमारी बन गई है। ऐसे में मार्क्स को जोड़ने के बजाय जीवन कहां पहुंचना हैं, इस पर ध्यान देना जरूरी है। 
 

Image: YT/Grab
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) कार्यक्रम की शुरुआत 2018 में हुई थी। इसके जरिए PM छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों से संवाद करते हैं और परीक्षा के तनाव कम करने और पढ़ाई को आसान बनाने के सुझाव देते हैं। 

Image: YT/Grab
Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड