
राजघाट से लाल किले की प्राचीर से झंडे फहराने तक... 79वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के अलग-अलग अंदाज
79th Independence Day 2025: भारत आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। ऐसे में आइए देखते हैं राजघाट से लाल किले की प्राचीर से झंडे फहराने तक PM मोदी के अलग-अलग अंदाज।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया। पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में दूसरी बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया।
Image: BJP4India-X
पीएम मोदी ने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह लाल किला पहुंचे। लाल किला पर उन्होंने तिरंगा फहराया और देशवासियों को पारंपरिक तरीके से संबोधित किया।
Image: BJP4India-XAdvertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने संबोधन के समापन के बाद विशेष अतिथि छात्रों से मुलाकात की।
Image: @BJP4India-X
लाल किला के अंदर सेना के जवानों ने पीएम मोदी को सलामी दी। लाल किले पर सेना के जवानों की तरफ से भव्य परेड का भी आयोजन किया गया।
Image: @BJP4India-XAdvertisement
पीएम मोदी ने 12वीं बार लाल किला की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी का एक रिकॉर्ड तोड़ा और एक नया रिकॉर्ड बनाया।
Image: @BJP4India-X
पीएम मोदी ने 103 मिनट का भाषण देकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले उन्होंने 2024 में लाल किले से 98 मिनट का भाषण दिया था।
Image: @BJP4India-X
पीएम मोदी से पहले इंदिरा गांधी ने लगातार 11 बार तिरंगा फहराया था। इस बार पीएम मोदी ने लाल किला पर झंडा फहराकर इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
Image: @BJP4India-X
लाल किले से सबसे ज्यादा बार झंडा फहराने के रिकॉर्ड में अब भी भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सबसे आगे हैं। उन्होंने लगातार 17 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था।
Image: BJP4India-X