
Top 5 Cars: मई महीने में मारुति सुजुकी और टाटा का दिखा जलवा, जानिए किन टॉप 5 गाड़ियों ने मचाई धूम
Top 5 Cars in May 2026: मई के महीने में बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट आ गई है। जानिए कौन सी गाड़ी बनी नंबर वन।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
Maruti Suzuki Dzire मई 2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी। महीने भर में Dzire की मारुति ने कुल 24,546 यूनिट बेची। बता दें कि बिक्री मई 2025 के मुकाबले करीब 36 फीसदी बढ़त अधिक है।
Image: Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Fronx मई 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी। कंपनी ने गाड़ी की 20,686 यूनिट्स बेची। फ्रॉन्क्स की बिक्री में तो 52 फीसदी का बड़ा उछाल देखा गया।
Image: Maruti SuzukiAdvertisement
Maruti Suzuki Ertiga की बिक्री में 26 प्रतिशत का इजाफा देखा गया। कंपनी ने मई के महीने में MUV कार Ertiga की 20,350 यूनिट बेची, जिससे यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी।
Image: Maruti Suzuki
Tata Punch मई 2026 में यह टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी तो बनी ही। साथ ही यह टॉप 5 कार में भी चौथे नंबर पर जगह बना पाई है। टाटा ने पंच की 20,208 गाड़ियां बेचकर करीब 54 % बढ़ोतरी हासिल की।
Image: tata motorsAdvertisement
Tata Nexon भी टाटा मोटर्स की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी। टाटा ने Nexon की 19,100 यूनिट्स के सेल रिकार्ड के साथ टॉप 5 कार में पांचवें नंबर का स्थान हासिल किया है।
Image: Tata motors