Smartphone Cooling Tips

Smartphone Cooling Tips: ओवरहीटिंग से ब्लास्ट ना हो जाए आपका फोन! रील्स देखते-देखते हो रहा 'तवे जैसा' गर्म, तो तुरंत अपनाएं ये टिप्स

Smartphone Cooling Tips: ज्यादा फोन चलाने, अधिक देर तक रील्स देखने या फिर ज्यादा देर तक फोन पर मैप यूज करने से आपका भी स्मार्टफोन गर्म हो रहा है? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए कुछ टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके फोन को कुलिंग मिल सकती है और उसके बाद आप फोन को अच्छे से चला सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मोबाइल कवर को हटा दें

ज्यादा देर तक फोन चलाने से अगर वह गर्म हो रहा है तो सबसे पहले अपने मोबाइल से उसका बैक कवर या फोन केस को कुछ देर के लिए हटा दें। इससे फोन की गर्मी हटने से जल्दी कुलिंग मिल जाएगी। 

Image: Canva
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चार्जिंग के दौरान न यूज करें फोन

कई लोग ऐसे भी होते हैं जो चार्जिंग के दौरान फोन पर कुछ न कुछ करते रहते हैं। आपको फोन चार्जिंग करते समय इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। यह कई बार ब्लास्ट भी हो जाता है।

Image: Canva
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक साथ कई ऐप्स का न करें इस्तेमाल

कई बार लोग फोन में एक के बाद एक कई ऐप्स खोल लेते हैं, इससे भी हीटिंग की समस्या आती है। लोगों को एक साथ कई ऐप्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। फोन को अपडेट रखें।

Image: Canva
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एयरप्लेन मोड करें ऑन

अधिक देर तक फोन चलाने से हीट होने पर आप अपने फोन को कुछ देर के लिए एयरप्लेन मोड में भी डाल सकते हैं। इससे भी आपके फोन को कुछ देर में कुलिंग मिल सकती है और फिर आप फोन चला सकते हैं।

Image: Canva
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फोन को आराम दें 

कई बार देखा गया है कि लगातार फोन चलाने से वह काफी गर्म हो जाता है। उसकी स्क्रीन भी गर्म लगती है। इस दौरान आपको अपने फोन को कुछ समय के लिए आराम देना होता है, ताकि कुलिंग आ सके।

Image: Canva
Published By:
 Amit Dubey

पब्लिश्ड