
अपडेटेड 17 July 2025 at 08:03 IST
धरती पर लौटने के बाद पत्नी-बेटे से मिले शुभांशु शुक्ला, देखते ही बाहों में भर लिया, शेयर की खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें
Shubhanshu Shukla News: 18 दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद धरती पर वापस लौटे शुभांशु शुक्ला अपनी पत्नी कामना और बेटे से मिले। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार से दूर रहना उनके लिए कितना मुश्किल था?
- फोटो गैलरी
- 2 min read

18 दिनों तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में रहने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला धरती पर वापस लौट आए। उन्होंने अपनी पत्नी कामना शुक्ला और 6 साल के बेटे से मुलाकात की।
Image: Axiom
शुभांशु पत्नी और बेटे से गले मिलकर इमोशनल हो गए। उन्होंने इस खूबसूरत पल की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा।
Advertisement

शुभांशु शुक्ला ने 25 जून को अपनी ऐतिहासिक यात्रा शुरू की थी। 15 जुलाई को कैलिफोर्निया के तट पर सफल स्प्लैशडाउन हुआ।

शुभांशु ने पत्नी और बेटे को देखते ही उन्हें अपनी बाहों में भर लिया। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष की उड़ान अद्भुत होती है, लेकिन लंबे समय के बाद अपनों से मिलना भी उतना ही अद्भुत होता है।
Advertisement

शुभांशु शुक्ला ने लिखा, "मुझे क्वारंटाइन में गए हुए 2 महीने हो गए हैं। क्वारंटाइन के दौरान परिवार से मिलने के लिए हमें 8 मीटर की दूरी पर रहना पड़ता था।"

उन्होंने लिखा कि मेरे नन्हे-मुन्ने को बताया गया कि उनके हाथों में कीटाणु हैं, वह अपने पिता को नहीं छू सकता। जब भी मिलने आता अपनी मां से पूछता, "क्या मैं अपने हाथ धो सकता हूं?" यह बहुत मुश्किल था।
Image: Instagram
शुभांशु ने कहा कि धरती पर वापस आकर और अपने परिवार को अपनी बाहों में लेकर, मुझे घर जैसा महसूस हुआ। आज ही किसी प्रियजन को बताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं।

उन्होंने लिखा, "हम अक्सर जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं और भूल जाते हैं कि हमारे जीवन में लोग कितने महत्वपूर्ण हैं। अंतरिक्ष मिशन जादुई होते हैं, लेकिन उन्हें इंसानों द्वारा ही जादुई बनाया जाता है।"

15 जुलाई को जब शुभांशु धरती पर लौटे, तो लखनऊ में उनके माता-पिता ने लाइव टेलीकास्ट देखा। इस दौरान उनकी मां आशा शुक्ला की आंखों से आंसू झलक आए।
Image: ANIPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 17 July 2025 at 08:01 IST