
अपडेटेड 28 March 2025 at 17:07 IST
Earthquake: बैंकॉक-म्यांमार में बिल्डिंग से स्विमिंग पूल तक सब धड़ाम, तबाही के खौफनाक मंजर, Photos
28 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे थाईलैंड और म्यांमार में ऐसा भीषण भूकंप आया कि दोनों देशों में तबाही मच गई। सोशल मीडिया के माध्यम से तस्वीरें सामने आ रही है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बैंकॉक में भूकंप का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जहां एक बड़ी इमारत ताश के पत्तों की तरह गिर गई।

बैंकॉक में भूकंप का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जहां एक बड़ी इमारत ताश के पत्तों की तरह गिर गई।
Advertisement

अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने लाखों लोगों को बर्बाद कर दिया, लोगों के मन में दहशत बनी हुई है।

थाईलैंड की राजधानी में ऊंची इमारतों के भीतर स्विमिंग पूल में पानी की लहरें इतनी ऊंचाई तक उठी के लोगों कांप उठे।
Advertisement

इमारतों के अंदर बने स्वीमिंग पूल के पानी में उठती लहरें नीचे खड़े लोग भी देख पा रहे थे, शक्तिशाली भूकंप से दोनों देशों में हाहाकार मच गई।

बड़ी बड़ी बिल्डिंग में अलार्म बजने लगे और लोग घरों से बाहर निकल कर भागे और चारों और तबाही का मंजर था।

भूकंप की गूंज से थाईलैंड और म्यांमार में अफरातफरी मचा दी है। कई जगह ऊंची इमारतें जमींदोज हो गई हैं।

दोनों देशों में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।

लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आ रहे हैं, वे दिल दहला देने वाले हैं। जहां तबाही का खौफनाक मंजर साफ देखा जा सकता है।

बैंकॉक में 100 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है, शहर में दर्जनों इमारत ढह गईं हैं। गगनचूंबी इमारतें जमींदोज हो गईं, सैकड़ों लोग इस भूकंप में लापता हैं।
Image: x
सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी सामने आया है जिसमें गगनचुंबी इमारतें तास के पत्तों की तरह गिरती हुई नजर आ रही है।
Image: X
थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने बैंकॉक में 'आपातकाल की स्थिति' की घोषणा की, सैकड़ों लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। सड़कों पर गाड़ियां भी हिलती नजर आईं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 28 March 2025 at 16:29 IST