
अपडेटेड 1 May 2025 at 20:44 IST
भारत से लेकर जापान तक मजदूर दिवस पर प्रदर्शन, देखें दुनिया भर से आई Photos
1 मई की छुट्टी को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस या मजदूर दिवस के रूप में जाना जाता है। ये दिन श्रमिकों और श्रमिक आंदोलन के संघर्षों और उपलब्धियों को दर्शाता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस भारत में अलग-अलग जगहों पर मनाया गया है। हैदराबाद में सेंटर ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियन्स (CITU) के सदस्यों ने ढोल बजाते और नाचते हुए रैली में भाग लिया।
Image: AP
गुरुवार को जापान के टोक्यो में मई दिवस मनाने के लिए लोग सड़कों पर मार्च करते हुए नजर आए। एक बैनर पर लिखा है "जीवन और व्यवसाय की रक्षा करें।" Image: AP
Advertisement

इंडोनेशिया के जकार्ता में राष्ट्रीय स्मारक पर मई दिवस रैली के दौरान भारी भीड़ उमड़ी और लोग नारे लगाते हुए नजर आए। Image: AP

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने काठमांडू में प्रदर्शन किया। इस दौरान निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
Image: APAdvertisement

दक्षिण कोरिया में कोरियाई ट्रेड यूनियन परिसंघ के सदस्य सियोल में मई दिवस पर एक रैली में भाग लेने के लिए इकट्ठा हुए। बैनरों पर लिखा था- आइए बुनियादी श्रम अधिकारों को जीतें। Image: AP

मजदूर दिवस के अवसर पर लोग जर्मनी में भी अपने घरों से बाहर निकले। रैली में भाग लेने वाले लोग जर्मन में लिखा बैनर लेकर पहुंचे।
Image: AP
रूस में कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थक पूर्व सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन की तस्वीर, लाल झंडे के साथ मॉस्को पहुंचे। लोग रेड स्क्वायर के पास 19वीं सदी के जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स की स्मारक पर इकट्ठा हुए
Image: AP
फिलीपींस में तो श्रमिकों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली। लोग राजधानी मनीला में राष्ट्रपति भवन के पास बैरिकेड्स हटाने की कोशिश कर रहे थे।
Image: APPublished By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 May 2025 at 20:44 IST