
चार्जिंग की टेंशन खत्म, सिर्फ 39 मिनट में चार्ज होने वाली Kia Syros EV हुई लॉन्च, 526 KM की मिलेगी तगड़ी रेंज, देखें शानदार Photo
Kia Syros EV हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है। अब यह इलेक्ट्रिक गाड़ी ग्राहकों के लिए बाजार में उपलब्ध भी हो गई है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
Kia Syros EV- किआ ने अपनी लोकप्रिय कम्पैक्ट एसयूवी कार Syros का EV मॉडल लॉन्च किया है। यह गाड़ी 2 बैटरी पैक के साथ पेश हुई है जिसमें 42 kWH और 51.4 kWH (एक्स्टेंडेड रेंज) के नाम शमैल हैं।
Image: Kia India
Kia Syros EV अपने सेगमेंट की पहली गाड़ी है जो 51.4 kWH बैटरी पैक वाले वेरिएंट से 526 KM की ARAI-सर्टिफाइड रेंज प्रदान कर सकेगी। तो वहीं 42 kWH वेरिएंट 443 KM की रेंज प्रदान कर सकेगा।
Image: KiaAdvertisement
Kia Syros EV में कंपनी ने सेगमेंट का बेस्ट 100 KW का सुपर फास्ट चार्जर दिया है। कंपनी के अनुसार इससे मात्र 39 मिनट में Syros EV 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। यह इस कार का एक बड़ा फीचर है।
Image: kia
Kia Syros EV में अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा 30 इंच का चौड़ा ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल और हरमन कार्डन का प्रीमियम 8-स्पीकर साउंड सिस्टम लगाया गया है।
Image: kiaAdvertisement
Kia Syros EV के 42 kWh वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13,49,900 रुपये और 51.4 kWh वेरिएंट की कीमत 16,99,900 रुपये से शुरू होती है। जबकि टॉप वेरिएंट एक्स लाइन की कीमत 19,99,900 से शुरू होती है।
Image: kia