
कानों में इंडियन झुमके और चेहरे पर स्माइल... इटली PM जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, कैप्शन में असली धमाका
Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक सेल्फी शेयर की है जो दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सेल्फी में वो इंडियन स्टाइल के झुमकों में नजर आ रही हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर इंटरनेट पर छाई हुई है। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनका देसी अंदाज धड़ल्ले से वायरल हो गया।
इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने एक्स हैंडल पर खुद की एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वो फॉर्मल अटायर में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल भी है।
Advertisement
इस बीच, उनके कानों में बड़े-बड़े झुमकों ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इन झुमकों में बारीक लटकन और घुंघरू के डिजाइन बने हुए थे। इसे भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों से जोड़कर देखा जा रहा है।
Image: x
हालांकि, ये सेल्फी महज एक पोस्ट नहीं थी, बल्कि विरोधियों पर निशाना था। इस पोस्ट में भले ही किसी का नाम नहीं था। लेकिन कैप्शन में जो धमाका हुआ है, उसे ट्रंप को दिए गए जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
Image: APAdvertisement
मेलोनी ने X पर लिखा, 'स्वभाव से सत्ता के प्रचारक न तो स्थिरता का पाठ पढ़ा सकते हैं और न ही आजादी का। ये कैरिकेचर (व्यंग्य चित्र) हमारा रास्ता नहीं बदल पाएंगे।'
उन्होंने आगे लिखा, 'दूसरों से हटके, हम पर किसी का कोई जोर नहीं है, हमारा कोई आका नहीं है और हम किसी का हुक्म नहीं मानते। हमारा टारगेट केवल एक ही है- इटली का हित।'
इटली PM ने आगे लिखा, ‘और हम गर्व के साथ इसी रास्ते पर चलते रहेंगे- भले ही इससे दूर-दूर तक फैले प्रचारकों को कितनी ही झुंझलाहट क्यों न हो।’
जॉर्जिया मेलोनी ने अपने बयान से स्पष्ट कर दिया कि इटली की विदेश नीति किसी 'रिमोट कंट्रोल' से नहीं चलने वाली है।
बता दें कि ईरान के खिलाफ युद्ध में मेलोनी ने अमेरिका का साथ देने से साफ इनकार कर दिया था जिससे ट्रंप आगबबूला हो उठे थे। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगा था कि मेलोनी बहादुर हैं, लेकिन मैं गलत था।'