cockroaches

कयामत के बाद भी जिंदा रहेंगे कॉकरोच, 30 करोड़ से भी अधिक साल से धरती पर मौजूद; किस देश से निकलकर दुनिया में फैले?

Coackroach: कॉकरोच... ये शब्द पिछले कुछ दिनों से खूब चर्चा में है। आलम ऐसा है कि ये शब्द डिजिटल मीडिया का ट्रेंडिग कीवर्ड बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दुनिया में कब से मौजूद हैं? इनकी कहानी कितने करोड़ सालों पुरानी है? या फिर कहां से निकलकर चारों तरफ फैले? अगर नहीं तो चलिए बताते हैं...

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) छाई हुई है। भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से किए जाने के बाद इसी नाम पर पार्टी लॉन्च कर दी गई।
 

Image: x
camera icon
2/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अभिजीत दीपके नाम के शख्स ने 16 मई को मजाकिया पार्टी 'कॉकरोच जनता पार्टी' की शुरुआत की। लेकिन देखते ही देखते ये पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। महज कुछ ही दिनों में करोड़ों लोग इससे जुड़ गए। 
 

Image: x
Advertisement
camera icon
3/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसी कारण अचानक 'कॉकरोच' चर्चा के केंद्र में आ गया। इंस्टाग्राम से लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) तक सिर्फ कॉकरोच की ही चर्चा है। 
 

Image: Freepik
camera icon
4/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस बीच हम असली कॉकरोच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने डायनासोर के दौर से लेकर परमाणु हमलों की दहशत तक झेली। इसके बावजूद ये 4000 हजार से ज्यादा प्रजातियों के साथ अब भी धरती पर मौजूद है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अक्सर घर के कोनों, दीवारों और फ्रीज के पीछे नजर आने वाले कॉकरोचों को लेकर कहा जाता है कि ये कॉकरोच तब भी धरती पर जीवित रहेंगे जब सभी जीव-जंतुओं के नामोनिशान मिट जाएंगे।
 

Image: Freepik
camera icon
6/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कॉकरोच डायनासोर से भी पुराने माने जाते हैं। यूरोप और उत्तरी अमेरिका से मिले जीवाश्म इसकी गवाही देते हैं। करीब 6.6 करोड़ साल पहले जब धरती पर उल्कापिंड गिरे तो डायनासोर खत्म हो गए, लेकिन कॉकरोच बच गए।

Image: Freepik
camera icon
7/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कॉकरोच धरती 30 करोड़ से भी ज्यादा साल से घूम रहे हैं। ये भी कहा जाता है कि ये परमाणु जंग में भी जिंदा रह सकते हैं। फिलहाल दिखाई देने वाले कॉकरोच जर्मन कॉकरोच कहलाते हैं। 
 

Image: Meta AI
camera icon
8/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जीनोमिक स्टडी के मुताबिक,  जर्मन कॉकरोच करीब 2100 साल पहले भारत और म्यामांर के बस्तियों में पाए जाते थे। कुछ एशियाई कॉकरोचों ने भारत से म्यांमार तक की इंसानी बस्तियों के अनुकूल खुद को ढाल लिया था।

Image: Meta AI
camera icon
9/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कॉकरोच की कई प्रजातियां है, लेकिन मुख्य रूप से चार सबसे ज्यादा चर्चित हैं। चार प्रकार के कॉकरोचों में जर्मन कॉकरोच, अमेरिकन कॉकरोच ओरिएंटल कॉकरोच और एशियन कॉकरोच आते हैं। 

Image: Meta AI
camera icon
10/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एशियन कॉकरोच को जर्मन कॉकरोच का ही रिश्तेदार माना जाता है। इनमें कई तरह  की समानताएं भी होती हैं। 

Image: Meta AI
camera icon
11/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक स्टडी के मुताबिक, जर्मन कॉकरोच असल में एशियाई कॉकरोच से विकसित हुआ है। ये पूर्वी भारत, म्यांमार और आसपास के बंगाल की खाड़ी के क्षेत्रों की मूल निवासी बताई गई है। 

Image: Meta AI
camera icon
12/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कॉकरोच नाम का नाता स्पेनिश शब्द 'कुकराचा' से है। 16वीं सदी में इस जीव से अंग्रेज व्यापारियों का सामना होने के बाद उन्होंने कॉकरोच नाम रख दिया। हालांकि भारत में इसे तिलचट्टा भी कहा जाता है। 

Image: Freepik
camera icon
13/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कॉकरोच को तिलचट्टा इसलिए कहा जाता है क्योंकि पुराने जमाने में रात के समय में घरों में तेल और घी के दिये जलाए जाते थे। इन्हीं को चाटने के लिए कॉकरोच आ जाते हैं। इसी कारण इनका नाम चिलचट्टा पड़ गया। 

Image: Freepik
camera icon
14/14
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कॉकरोच अक्सर अंधियारे में पाए जाते हैं। उनकी अधिकतर कोशिश ऐसी जगहों पर छिपने की रहती है। इसी फितरत के चलते वे दुनियाभर में फैल गए।  
 

Image: Freepik
Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड