
अपडेटेड 11 September 2025 at 12:50 IST
Charlie Kirk: कौन थे अमेरिकी युवा के हीरो और ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क? शूटर ने सीधा गले को बनाया निशाना; शूटिंग के पहले और बाद की Photos
Charlie Kirk: चार्ली को अमेरिका कंजरवेटिव युवा का आइडल माना था। चार्ली अमेरिकी चुनाव में ट्रंप और युवा के बीच की अहम कड़ी थे। 18 साल की उम्र में चार्ली ने टर्निंग प्वाइंट US की स्थापना की। उनकी यह संस्था युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र थी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

चार्ली को अमेरिका कंजरवेटिव युवा का आइडल माना जाता था। चार्ली अमेरिकी चुनाव में ट्रंप और युवा के बीच की अहम कड़ी थे। 18 साल की उम्र में चार्ली ने टर्निंग प्वाइंट US की स्थापना की।
Image: AP
किर्क ने इसके अलावा टर्निंग प्वाइंट एक्शन की भी शुरुआत की थी। हालांकि, किर्क के पास स्नातक की डिग्री नहीं थी, लेकिन फिर भी अपने काम और अपने विचार की वजह से वह रिपब्लिकन का एक जाना-माना चेहरा बन गए।
Image: APAdvertisement

2016 तक उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के छोटे बेटे के पर्सनल एसीस्टेंट के तौर पर भी काम किया। चार्ली की बुधवार को US यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक डिबेट इवेंट के दौरान सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Image: AP
किर्क की गर्दन में गोली मारी गई थी जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। किर्क की हत्या पर राष्ट्रपति ट्रंप तो तगड़ा झटका लगा है।
Image: APAdvertisement

चार्ली किर्क को सम्मान देने के लिए, राष्ट्रपति ट्रंप ने पूरे अमेरिका में सभी अमेरिकी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है। रविवार शाम 6 बजे तक के लिए सभी झंडों को आधा झुका रहेगा।
Image: AP
उनके समर्थक और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जांच एजेंसियां इस हत्याकांड के पीछे के मकसद और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं।
Image: AP
यूटा वैली यूनिवर्सिटी ने परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है और छात्रों से सतर्क रहने की अपील की है।
Image: APPublished By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 11 September 2025 at 12:50 IST