पब्लिश्ड 23:25 IST, July 9th 2024
Workout Tips: आप भी जाते हैं जिम? तो वर्कआउट के बाद जरूर खाएं ये फल
जिम जाने वाले लोगों के मन में अक्सर ही यह सवाल आता है कि आखिर वर्कआउट के बाद कौन सा फल खाना चाहिए। आइए आपके इस सवाल का जवाब जानते हैं।
1/7: Workout Tips: सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट तक वर्कआउट करना जरूरी होता है। साथ ही वर्कआउट करने के बाद लोगों को अपने शरीर के पोषण पर भी ध्यान रखना चाहिए। / Image: Freepik
2/7: वर्कआउट के बाद फलों का सेवन लाभकारी होता है। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि आखिर वर्कआउट के बाद कौन सा फल खाना चाहिए? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं। / Image: Freepik
3/7: ऐसा इसलिए क्योंकि वर्कआउट करने के बाद हमारे शरीर को पोषण की आवश्यकता होती है, जिससे मांसपेशियां रिपेयर हो सकें और एनर्जी मिले। / Image: Freepik
4/7: वर्कआउट के बाद केले का सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है जो तुरंत एनर्जी देने का काम करती है। साथ ही यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखती है। / Image: Freepik
5/7: वर्कआउट के बाद संतरे का सेवन भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों को रिपेयर करने में मददगार होता है। / Image: Freepik
6/7: वर्कआउट करने के बाद सेब का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को सुधारता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। / Image: Freepik
7/7: वर्कआउट करने के बाद अंगूर का सेवन भी किया जा सकता है। वर्कआउट के बाद अंगूर का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है। / Image: Freepik
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अपडेटेड 23:25 IST, July 9th 2024