uterus surgery

Women's Health: बच्चेदानी की सर्जरी के बाद महिलाएं लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, सेहत होगी बेहतर

बच्चेदानी की सर्जरी का सीधा असर महिलाओं के शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में उन्हें अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों को करने की जरूरत होती है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
Uterus surgery: आज के समय में बिगड़ चुके लाइफस्टाइल और खानपान का असर महिलाओं की फर्टिलिटी पर भी पड़ता है, जिसके कारण फाइब्रॉइड्स, एंडोमेट्रियोसिस और यूटेराइन कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं हो रही हैं। Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
ऐसे में कई महिलाओं को बच्चेदानी की सर्जरी भी करवानी पड़ जाती है। इसमें आमतौर पर महिला के पूरे गर्भाशय को हटा दिया जाता है। जिसके बाद महिला के पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं। Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
ऐसे में इसका सीधा असर महिला के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। हालांकि बच्चेदानी की सर्जरी के बाद लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों को लाकर महिला सही तरीके से रिकवर हो सकती है। आइए जानते हैं... Image: freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
बच्चेदानी की सर्जरी के बाद महिला का शरीर बेहद कमजोर हो जाता है। ऐसे में उन्हें सही पोषण की जरूरत होती है। इसके लिए उनकी डाइट में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स का होना बेहद जरूरी है। Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
सर्जरी के तुरंत बाद बहुत फिजिकल एक्टिविटीज करने से बचना चाहिए। शुरुआती हफ्तों में लाइट एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है, जैसे टहलना। यह मांसपेशियों को स्ट्रेच करता और जल्द ठीक होने में मदद करता। Image: freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
सर्जरी के बाद हाइड्रेशन बेहद जरूरी है, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है और यह पाचन तंत्र को भी बेहतर करता है। इससे शरीर का पूरा स्वास्थ्य बेहतर रहता है। Image: freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
सर्जरी के बाद हार्मोनल असंतुलन, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इस समय परिवार और दोस्तों का साथ होना जरूरी होता है। योग और ध्यान मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Sadhna Mishra

पब्लिश्ड