why urine colour changes know reasons symptoms signs of kidney damage health tips

अपडेटेड 18 November 2025 at 18:35 IST

Urine Colour: यूरिन के रंग में बदलाव आपकी सेहत का बताता है हाल, इन संकेतों को कभी ना करें नजरअंदाज

Urine Ka Colour Kaisa Hona Chahiye: हम सब रोजाना कई बार पेशाब करते हैं, लेकिन अक्सर उसके रंग पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि यूरिन का रंग आपके शरीर की सेहत का आइना होता है। इससे पता चलता है कि आपका शरीर हाइड्रेटेड है या नहीं, कोई इंफेक्शन है, दवाइयों का असर हो रहा है या कहीं कोई सीरियस समस्या तो नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि यूरिन का रंग बदलने पर क्या संकेत मिलते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बहुत हल्का पीला

इसका मतलब है कि शरीर में पानी की मात्रा ज्यादा है। आप बहुत ज्यादा पानी पी रहे हैं। ऐसे में पानी सामान्य मात्रा में पिएं। पूरे दिन में लगभग 7-8 गिलास काफी रहेगा।

Image: Freepik

camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हल्का पीला

यह यूरिन का सामान्य और स्वस्थ रंग है। शरीर अच्छी तरह हाइड्रेटेड है। इसी तरह पानी पीते रहें। मतलब है कि आपको किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है।

Image: Freepik

Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गहरा पीला या हनी कलर

इसका मतलब है कि शरीर में पानी की कमी है। ऐसे में देरी न करें और तुरंत पानी या नारियल पानी पिएं। दिनभर में लिक्विड चीजों का सेवन ज्यादा करें और तेल वाले खाने से थोड़ा दूरी बना लें।

Image: Freepik

camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऑरेंज रंग

इस रंग का मतलब है कि आपके शरीर में डिहाइड्रेशन अधिक बढ़ गई है। यह लिवर या बाइल डक्ट में समस्या के संकेत भी हो सकते हैं। ऐसे में बढ़िया मात्रा में पानी पिएं और डॉक्टर को दिखाएं।

Image: Freepik

Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गुलाबी या लाल रंग

चुकंदर, ब्लैकबेरी जैसी चीजें खाने से पेशाब का रंग ऐसा हो जाता है। इसके अलावा यूरिन में ब्लड आया हो या किडनी स्टोन, इन्फेक्शन या प्रोस्टेट संबंधित समस्या भी हो सकती है।

Image: Freepik

camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भूरा रंग

यह रंग लिवर की बीमारी का सीधा संकेत देते हैं। ऐसे में शरीर में पानी की गंभीर कमी हो सकती है। वहीं यह कुछ दवाइयों का असर भी हो सकता है। ऐसे में पानी ज्यादा पिएं।

Image: Freepik

camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

झागदार यूरिन

पेशाब बहुत तेजी से आना इसका कारण हो सकता है। यह समस्या ज्यादा प्रोटीन लेने से भी हो सकती है। किडनी में समस्या होने पर यूरिन झागदार हो सकता है। ऐसे में किडनी की जांच जरूरी है।

Image: Freepik

camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अन्य हेल्थ टिप्स

  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।
  • बहुत गहरे रंग वाले खाद्य पदार्थ कम खाएं।
  • यूरिन में बदलाव को हल्के में न लें।
Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 18 November 2025 at 18:35 IST