Why should we drink black coffee before going to the gym or exercising also Know the benefits and the right way to drink it

Black Coffee: जिम या एक्सरसाइज करने से पहले क्यों पीनी चाहिए Black Coffee? जानें इसे पीने के फायदे और सही तरीका

ब्लैक कॉफी सिर्फ सुबह-सुबह नींद भगाने के लिए ही नहीं, बल्कि जिम या एक्सरसाइज से पहले पीने पर ये आपके वर्कआउट का असर भी बढ़ा देती है। इसमें शुगर और दूध नहीं डाला जाता, जिससे ये लो-कैलरी ड्रिंक बन जाती है और एनर्जी बूस्ट करने में मदद करती है। आइए जानते हैं, वर्कआउट से पहले ब्लैक कॉफी पीने के फायदे और सही तरीका।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वर्कआउट से पहले ब्लैक कॉफी पीने के फायदे

फैट बर्निंग में मदद

कैफीन आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वर्कआउट के दौरान शरीर ज्यादा फैट बर्न करता है।

 

Image: Unsplash
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एनर्जी बूस्ट करती है

ब्लैक कॉफी में कैफीन होता है, जो दिमाग और शरीर दोनों को एक्टिव कर देता है। जिम में ज्यादा देर तक और ज्यादा एनर्जी के साथ एक्सरसाइज करने में मदद मिलती है।

Image: Black Coffee
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फोकस और अलर्टनेस बढ़ाती है

एक्सरसाइज करते समय फोकस जरूरी होता है। ब्लैक कॉफी पीने से दिमाग ज्यादा सतर्क रहता है और आप बेहतर परफॉर्म कर पाते हैं।

Image: Black Coffee
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

थकान कम करती है

यह वर्कआउट के दौरान जल्दी थकने से बचाती है और स्टैमिना बढ़ाती है।

Image: Black Coffee
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ब्लैक कॉफी पीने का सही तरीका

जिम या वर्कआउट से 30 मिनट पहले ब्लैक कॉफी पिएं। इसमें शुगर, दूध या क्रीम न डालें। 1 कप (150-200ml) ब्लैक कॉफी पर्याप्त है।
 

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खाली पेट ज्यादा ब्लैक कॉफी पीना पेट में जलन या एसिडिटी कर सकता है, इसलिए हल्का नाश्ता करके पीना बेहतर है।

Image: Shutterstock
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपको हाई बीपी, एसिडिटी या कैफीन से एलर्जी है, तो इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
  • दिनभर में 2 कप से ज्यादा ब्लैक कॉफी न पिएं।
Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड