
अपडेटेड 3 May 2025 at 19:34 IST
Mangoes: कौन सी बीमारी में आम नहीं खाना चाहिए?
Who cannot eat mangoes? आम कौन नहीं खा सकता है? किन बीमारियों में आम न खाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- फोटो गैलरी
- 2 min read

गर्मी अपने चरम पर हैं। ऐसे में बाजार में आम आ रहे हैं। ये न केवल खाने में अच्छे होते हैं बल्कि इनमें पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं। पर कुछ लोग आम न खाएं
Image: Pexels
जिन लोगों को पाचन तंत्र से संबंधित समस्या है, वे आम का सेवन न करें। इससे गैस, ब्लोटिंग, डायरिया, अपच आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Image: FREEPIK AIAdvertisement

आम के सेवन से एसिडिटी की समस्या भी होती है। आम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में ये आंतों में जलन की समस्या को भी पैदा कर सकते हैं।
Image: Pixabay
जो लोग डायबिटीज से ग्रस्त हैं उन्हें भी आम का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। खासतौर पर टाइप 2 डायबिटीज के लोगों को आम न खाने की सलाह दी जाती है।
Image: PixabayAdvertisement

जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है उन्हें भी आम का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके कारण जलन, खुजली, होंठों में सूजन आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Image: X
किडनी रोगियों को भी आम का सेवन नहीं करना चाहिए। आम में पोटेशियम पाया जाता है। ऐसे में क्रॉनिक किडनी डिजीज के मरीजों के लिए ये नुकसानदायक हो सकता है।
Image: Unsplash
जिन लोगों को पिंपल्स की समस्या है या जिन लोगों के शरीर में गर्मी है वे लोग भी डॉक्टर की सलाह पर ही आम का सेवन लें।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 May 2025 at 19:34 IST