
अपडेटेड 1 August 2025 at 17:51 IST
White To Black Hair: काली- काली जुल्फों के लिए सरसों के तेल में मिलाएं ये चीजें, बढ़ेगी हेयर लेंथ और सफेद बाल हो जाएंगे काले
आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या आम हो गई है। तनाव, गलत खानपान, प्रदूषण और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स की वजह से बाल न सिर्फ सफेद होने लगते हैं, बल्कि झड़ने भी लगते हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल फिर से काले, लंबे और घने बनें, तो आपको कोई महंगा ट्रीटमेंट करवाने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर पर मौजूद सरसों के तेल और कुछ घरेलू चीजों से आप बालों को नेचुरल तरीके से काला बना सकती हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

काले बालों के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
- 1 चम्मच मेथी दाना
- 10-12 पत्ते कड़ी पत्ता
- 1 चम्मच आंवला पाउडर
- 1 चम्मच प्याज का रस

काले बालों के लिए घरेलू उपाय कैसे बनाएं?
एक पैन में सरसों का तेल डालें और धीमी आंच पर गर्म करें। तेल गर्म हो जाए तो उसमें मेथी दाना और कड़ी पत्ते डालें। इन्हें तब तक पकाएं जब तक ये कुरकुरे न हो जाएं।
Advertisement

अब इसमें आंवला पाउडर मिलाएं और 1 मिनट तक पकाएं। अब गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें। चाहें तो छानकर प्याज का रस भी मिला सकते हैं।
Image: Freepik
इस तेल को किसी कांच की शीशी में भर लें और हर दूसरे दिन बालों की जड़ों में लगाएं। हफ्ते में 2-3 बार इस तेल को इस्तेमाल करें।
Advertisement

कैसे करें इस घरेलू उपाय का इस्तेमाल?
बालों की जड़ों में अच्छे से तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 1 से 2 घंटे तक तेल लगे रहने दें या फिर रातभर छोड़ दें। अगले दिन शैम्पू से बाल धो लें।
Image: Unsplash
क्या है इस घरेलू उपाय के फायदे?
- बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाएगा।
- सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगेंगे।
- बालों का घनापन बढ़ेगा।
- डैंड्रफ और हेयर फॉल भी कम होगा।
- कोई केमिकल नहीं है, पूरी तरह नेचुरल है।

अन्य टिप्स
बालों के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी ध्यान दें। आंवला, बादाम, दूध, हरी सब्जियां और पानी ज्यादा मात्रा में लें। इससे अंदर से भी बाल मजबूत और हेल्दी रहेंगे।
Image: CanvaDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 1 August 2025 at 17:51 IST