
Black And Shiny Hair: सफेद बालों को काला करने के लिए कलौंजी के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, चमक के साथ घनापन भी आएगा लौट
आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होना आम बात हो गई है। बढ़ता स्ट्रेस, खराब खानपान, और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स बालों को कमजोर और सफेद बना देते हैं। अगर आप नैचुरल तरीके से बालों को दोबारा काला, घना और चमकदार बनाना चाहती हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद कलौंजी इस काम में बहुत फायदेमंद हो सकती है। आइये जानते हैं कैसे-
- फोटो गैलरी
- 1 min read
कलौंजी में मौजूद औषधीय गुण बालों की जड़ों को मजबूत करने, सफेद बालों को काला करने और हेयर फॉल को कम करने में मदद करते हैं।
Image: Pinterest
कलौंजी के साथ किन चीजों को मिलाएं?
- 2 चम्मच कलौंजी
- 1 चम्मच मेथी दाना
- 1/2 कप नारियल या सरसों का तेल
- 1 चम्मच आंवला पाउडर
- 1 चम्मच कैस्टर ऑयल
Advertisement
क्या है घरेलू उपाय?
सबसे पहले कलौंजी और मेथी को रातभर पानी में भिगो दें। अगली सुबह इन दोनों को मिक्सर में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें।
अब एक पैन में नारियल या सरसों का तेल गर्म करें।
जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो इसमें कलौंजी-मेथी का पेस्ट डालें। 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। इसमें आंवला पाउडर और कैस्टर ऑयल डालें। तेल ठंडा हो जाए तो इसे छान लें और किसी कांच की शीशी में भरकर रख लें।
Image: FreepikAdvertisement
कैसे करें इस्तेमाल?
- हफ्ते में 2-3 बार इस तेल को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसके बाद कम से कम 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें।
- अब शैम्पू से बाल धो लें।
क्या है फायदे?
- सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगेंगे।
- बालों में आएगी नेचुरल शाइन।
- बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और घनापन लौटेगा।
- हेयर फॉल और डैंड्रफ भी कम होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- इस तेल को इस्तेमाल करने के साथ-साथ हेल्दी डाइट भी लें।
- घरेलू उपायों का असर धीरे-धीरे जरूर दिखता है।
- पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि एलर्जी न हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।