
अपडेटेड 14 July 2025 at 13:50 IST
आटा गूंथते वक्त मिलाएं ये चीज, पेट में भारीपन, गैस और एसिडिटी तीनों होंगी दूर
What flour is best for gut health? आटे को गूंथते वक्त यदि कुछ चीजों को मिलाया जाए तो इससे न केवल पेट का भारीपन दूर हो सकता है बल्कि इससे गैस भी दूर हो सकती है।ष
- फोटो गैलरी
- 2 min read

What flour is best for gut health? बता दें कि आयुर्वेद में 3 ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है जिसे आटे को गूंथते वक्त मिलाया जाए तो इससे पाचन शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।
Image: Unsplash
अजवाइन: अजवाइन की तासीर बहुत गर्म होती है। ऐसे में ये न केवल पेट की समस्याओं को दूर करता है बल्कि इससे फायदा भी होता है।
Image: UnsplashAdvertisement

बता दें कि आटे को गूंथते वक्त अजवाइन मिलाने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि पेट के भारीपन को भी दूर किया जा सकता है।
Image: Shutterstock
इसके सेवन से सुबह पेट भी साफ हो सकता है। बता दें कि गर्मियों में अजवाइन की मात्रा को सीमित रखना चाहिए। वरना इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
Image: PexelsAdvertisement

आप आटे को गूंथते वक्त उसमें सौंफ जरूर मिलाएं। बता दें कि सौंफ के सेवन से भूख को बढ़ाया जा सकता है। वहीं ये मल को मुलायम बनाता है…
Image: Pexels
जिससे कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है। हालांकि आप गर्मियों के मौसम में सौंफ का सेवन आराम से कर सकते हैं। इसकी तासीर बेहद ही ठंडी होती है।
Image: Pexels
आप आटे को गूंथते वक्त उसमें अजमोद यानी राधुनी जरूर मिलाएं। ये रसोई में कम इस्तेमाल होती है लेकिन इसे औषधि के रूप में देखा जाता है।
Image: Pexels
ये न केवल लीवर को डिटॉक्स करती है बल्कि पेट में भारीपन और गैस की समस्या को भी दूर करने में उपयोगी है। इससे मूत्र विकारों में लाभ मिलता है और मल त्यागने को नियमित किया जा सकता है।
Image: PexelsDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 July 2025 at 13:50 IST