
अपडेटेड 25 June 2025 at 10:43 IST
मानसून में जूं-लीख कर रही हैं परेशान? जानें इन्हें हटाने का सबसे तेज तरीका है क्या
How to remove nits and lice from hair permanently? जुएं और लीख कैसे खत्म करें? सिर की जूं को तुरंत क्या मारता है? रातों-रात जूं से छुटकारा कैसे पाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बता दें कि मानसून का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को शरीर में कई समस्याएं नजर आ रही हैं। उन्हीं समस्याओं में एक है बालों में जूं और लीख का हो जाना।
Image: freepik
जब किसी को यह समस्या होती है तो उस दौरान सिर में बहुत ज्यादा खुजली होती है। साथ ही बाल झड़ने टूटने भी लग जाते हैं। यह एक सिर से दूसरे सिर में भी चली जाती है।
Image: freepikAdvertisement

इसी तरह इनकी तादाद बढ़ती रहती है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाना जरूरी है। जूं और लीख दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।
Image: freepik
बता दें कि नीम के पत्तों का पेस्ट लीख और जूं दोनों से राहत दिला सकता है। ऐसे में आप सबसे पहले नीम के पत्तों को पीस लें। अब बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं।
Image: freepikAdvertisement

उसके बाद अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। इससे अलग आप नीम के पत्तों को एक गिलास पानी में उबालें फिर बने पानी से अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
Image: freepik
नारियल का तेल भी जूं और लीख की समस्या को दूर कर सकता है। ऐसे में आप नारियल के तेल से जड़ों की मसाज करें। 1 घंटे तक इसे जड़ों में लगे रहने दें। फिर अपने बालों को शैंपू से धो लें।
Image: freepik
बता दें कि एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके के इस्तेमाल से भी जूं और लीख की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप नहाने के पानी में...
Image: freepik
एक ढक्कन एप्पल साइडर विनेगर डालें और फिर बने मिश्रण से अपने बालों को अच्छे से धोएं। ऐसा करने से न केवल बाल हेल्दी होंगे बल्कि जूं लीख की समस्या से भी राहत मिल जाएगी।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 June 2025 at 10:43 IST