
Tulsi: ये 1 रुपये की चीज तुलसी के पौधे को बनाएगी हरा-भरा, मानसून में बचाएगी कीड़ों से, आज ही छिड़कें
Tusli Plant Care Tips: बता दें कि तुलसी का पौधा हिंदू मान्यताओं के अनुसार बेहद पवित्र और खास होता है। ऐसे में मानसून के दौरान अक्सर इस पौधे में कीड़े लग जाते हैं और यह मुरझा जाता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
अगर आप तुलसी के पौधे को हरा भरा रखना चाहते हैं तो यहां दिया गया एक उपाय आपके बेहद काम आ सकता है।
Image: Freepik
जी हां, बारिश के मौसम में अक्सर तुलसी के पौधे के पत्ते झड़ते हुए नजर आते हैं। ऐसे में यदि शुरुआत में ही थोड़ी सी केयर की जाए तो आप तुलसी के पौधे की देखभाल सही प्रकार से कर सकते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
हम बात कर रहे हैं 1 रुपये के कपूर की गोली की। जी हां, कपूर की गोली आपके तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने में उपयोगी है।
Image: Freepik
अब सवाल यह है कि कपूर की गोली का इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं। आपको सीधे तौर पर कपूर की गोली को तुलसी के पौधे की मिट्टी में नहीं दबाना है बल्कि...
Image: FreepikAdvertisement
आप सबसे पहले थोड़े से पानी में कपूर की गोली को डालें और उसे उबाल लें। अब मिश्रण को ठंडा करके उसमें एक गिलास पानी मिलाएं और बने मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरें।
Image: Freepik
अब इसे न केवल पौधे की जड़ में डालें बल्कि पत्तों पर छिड़कें। हालांकि आपको इसका इस्तेमाल नियमित रूप से नहीं करना है बल्कि 20 से 30 दिन में केवल एक बार करना है।
Image: Freepik
आप इसे तुलसी के गमले में डालें। इससे न केवल तुलसी को दोबारा से हरा भरा बनाया जा सकता है बल्कि आप मानसून में लगने वाले कीट या कीड़ों से भी तुलसी के पौधे को बचा सकते हैं।
Image: UnsplashDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।