
अपडेटेड 10 September 2025 at 22:19 IST
Ghee Coffee पीने से क्या होता है? सेलिब्रिटीज तक करते हैं सेवन, जानें क्या है इसके फायदे और इसे पीने का सही तरीका
आजकल हेल्थ और फिटनेस की दुनिया में एक नया ट्रेंड काफी पॉपुलर हो गया है जिसका नाम है Ghee Coffee। इसे बुलेटप्रूफ कॉफी भी कहा जाता है। कई फिटनेस एक्सपर्ट्स और सेलिब्रिटीज भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। वहीं आखिर घी वाली कॉफी पीने से होता क्या है? आइए आसान भाषा में समझते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

घी कॉफी क्या है?
साधारण कॉफी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर इसे पीया जाता है। कभी-कभी इसमें नारियल तेल भी डाला जाता है। यह एनर्जी बूस्ट करने वाला हेल्दी ड्रिंक माना जाता है।

Ghee Coffee पीने के फायदे
डाइजेशन के लिए अच्छा
देसी घी पेट को लुब्रिकेट करता है और कब्ज जैसी समस्या को कम करने में मदद करता है।
Image: FreepikAdvertisement

एनर्जी और फोकस बढ़ाए
कॉफी में मौजूद कैफीन और घी में मौजूद हेल्दी फैट्स मिलकर लंबे समय तक एनर्जी देते हैं। इससे थकान जल्दी नहीं होती और दिमाग भी एक्टिव रहता है।
Image: Freepik
शुगर क्रेविंग कम करे
सुबह-सुबह Ghee Coffee पीने से मीठा खाने की इच्छा कम होती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
Image: Open SourceAdvertisement

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
घी में मौजूद फैटी एसिड्स स्किन को ग्लोइंग और हेयर को हेल्दी बनाए रखते हैं।
Image: Shutterstock
वेट लॉस में मददगार
घी का गुड फैट मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और भूख को कंट्रोल करता है। इससे ओवरईटिंग की आदत कम होती है, जो वज़न घटाने में मदद कर सकती है।

Ghee Coffee बनाने का आसान तरीका
सामग्री:
- 1 कप गर्म ब्लैक कॉफी
- 1 चम्मच देसी घी (गाय का घी ज्यादा बेहतर रहेगा)

कैसे बनाएं:
- ब्लैक कॉफी तैयार करें।
- इसमें 1 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- जब झागदार बन जाए, तब पी लें।

कब और कैसे पिएं?
- सुबह खाली पेट या नाश्ते की जगह ले सकते हैं।
- दिन में सिर्फ एक बार पीना काफी है।
- अगर आपको एसिडिटी या फैटी लिवर की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लें।

Ghee Coffee एनर्जी, फोकस और हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन इसे मॉडरेशन में ही पिएं। सही मात्रा और सही समय पर इसका सेवन आपके शरीर को फिट रखने में मदद करेगा।
Image: Black CoffeeDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 10 September 2025 at 22:19 IST