kalash

Shardiya Navratri: नवरात्रि में कैसे रखते हैं आप कलश पर नारियल? जाने क्या है सही नियम

क्या आप भी नवरात्रि के दौरान कलश पर नारियल रखते हैं? तो क्या आप इसके नियम जानते हैं, नहीं तो चलिए जानते हैं कैसे रखना चाहिए कलश पर नारियल और इसके नियम क्या हैं?

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
Kalash Par Nariyal Rakhne Ka Niyam: हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ, अनुष्ठान जैसे धार्मिक और शुभ कार्यों के मौके पर कलश स्थापना का बेहद खास महत्व माना जाता है। Image: freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
वहीं जब नवरात्रि का पर्व हो तो कलश स्थापना का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है, लेकिन कुछ लोग कलश पर नारियल रखने का सही तरीका नहीं जानते हैं, जिसकी वजह से वह कलश स्थापना करते समय गलती कर बैठते हैं। Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
शास्त्रों के मुताबिक नारियल में त्रिदेवों का वास होता है और इसे गणेश जी का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए कलश पर नारियल रखा महत्वपूर्ण माना गया है। तो चलिए इसे रखने का सही तरीका और नियम जानते हैं। Image: shutterstock
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
कलश पर नारियल स्थापित करते समय इसकी दिशा का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। जब भी आप कलश पर नारियल रखें, तो ध्यान रहे कि इसका मुख पूजा करने वाले व्यक्ति की ओर हो। Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
कलश स्थापना करते समय नारियल पर कलावा जरूर बांधे। साथ ही कलश में आम या अशोक के पत्ते रखना न भूलें। Image: shutterstock
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
कलश स्थापना करने से पहले इसमें कुछ चीजों को डालना बहुत ही जरूरी होता है। इसमें दूर्वा, अक्षत, हल्दी, सुपारी, घी, सिक्का, फूल, गंगाजल, आम और नीम के पत्ते आदि डालें और फिर ऊपर से नारियल रख दें। Image: shutterstock
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
मान्यता के मुताबिक नवरात्रि में कलश स्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही अगर आप कलश स्थापना के नियमों का पालन करते हैं, तो घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। Image: freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Sadhna Mishra

पब्लिश्ड