
75 Hard क्या है? शरीर ही नहीं, जिंदगी बदल देगा अलाया एफ का ये फिटनेस चैलेंज, बस करना होगा ये काम
Alaya F 75 Hard Challenge: बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया एफ कितनी बड़ी फिटनेस फ्रीक हैं, ये तो सभी जानते हैं। इन दिनों वो 75 हार्ड चैलेंज ले रही हैं जिसके रूल्स काफी मुश्किल हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
अलाया एफ ने सबसे पहले साल की शुरुआत में 75 हार्ड चैलेंज लिया था। अब उन्होंने सितंबर में फिर से ये जर्नी शुरू कर दी है जो खत्म होने वाली है।
Image: Instagram
75 हार्ड चैलेंज फिटनेस और एक मेंटल टफनेस प्रोग्राम है। ये ना केवल आपकी सेहत में सुधार लाता है, बल्कि जिंदगी को बदलने वाला भी माना जाता है। ये काफी सख्त चैलेंज है जिसे अलाया दूसरी बार कर रही हैं।
Image: XAdvertisement
इसमें 5 टास्क होते हैं-
दिन में दो वर्कआउट (इनडोर और आउटडोर), 3.8 लीटर पानी रोजाना, नॉन-फिक्शन के 10 पेज पढ़ना, हर दिन प्रोग्रेस फोटो लेना, शराब नहीं, चीट मील नहीं।
Image: @alayaf/instagram
अलाया ने बताया कि इस चैलेंज में एक ट्विस्ट भी है। अगर आप कोई भी एक टास्क पूरा नहीं करेंगे तो आपको पहले दिन से इस पूरे चैलेंज को फिर से शुरू करना होगा।
Image: InstagramAdvertisement
अलाया अपने इस 75 हार्ड चैलेंज को रिकॉर्ड भी कर रही हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखा रही हैं कि वो इसे कैसे पूरा करती हैं।
Image: Varinder Chawla
75 हार्ड चैलेंज के फायदे- फिटनेस में सुधार, दिमाग होगा मजबूत, अच्छी आदतें बनना, फोकस बढ़ना, कॉन्फिडेंस में इजाफा आदि।
Image: Instagram