पब्लिश्ड 22:49 IST, July 2nd 2024
Weight Gain:आपका भी अचानक से बढ़ने लगा है वजन? हो जाएं सावधान, इन बीमारियों का होता है संकेत
फिजिकल एक्टिविटी की कमी और गलत खान पान के कारण वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन अगर अचानक से वजन बढ़ने लगे तो कुछ बीमारियों का संकेत हो सकता है।
1/5: Weight Gain Reason: आमतौर पर लोगों का वजन फिजिकल एक्टिविटी की कमी और गलत खान-पान के कारण बढ़ने लगता है, लेकिन अगर यह अचानक से बढ़ने लगे तो कुछ बीमारियों का संकेत हो सकता है। / Image: Freepik
2/5: अगर आपका भी वजन अचानक काफी तेजी से बढ़ने लगा है, तो यह कुछ बीमारियों से शुरुआती संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन बीमारियों में वजन तेजी से बढ़ने लगता है। / Image: Freepik
3/5: थायराइड की समस्या होने पर शरीर में मेटाबॉजिल्म प्रोसेस स्लो हो जाती है, जिससे वजन बढ़ना शुरू हो जाता है और शरीर में थकान, एनर्जी लेवल लो होना, ड्राई स्किन जैसी कई समस्याएं शुरू हो जाती है। / Image: Freepik
4/5: स्ट्रेस और एंग्जायटी बढ़ने पर एड्रीनेलिन ग्लैंड पर असर पड़ता है। इस स्थिति में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है और बॉडी में फैट जमा होने लगता है। जिसकी वजह से काफी तेजी से वजन बढ़ने लगता है। / Image: Freepik
5/5: महिलाओं में प्रीमेनोपॉज फेज के दौरान कई तरह के बदलाव होते हैं। वहीं इस स्थिति में एस्ट्रोजन हार्मोन बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं, इससे वजन काफी तेजी से बढ़ता है। / Image: Freepik
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अपडेटेड 22:49 IST, July 2nd 2024