Watermelon Eating Tips

Watermelon Eating Tips: तरबूज खाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना सेहत से धो बैठेंगे हाथ; महीनों रहेंगे बीमार

Watermelon Eating Tips: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में तरबूज की भरमार लग जाती है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है और इसमें भरपूर पानी, विटामिन्स और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे गलत तरीके से खाने पर यह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि तरबूज खाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तरबूज को दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जबकि दूध भारी होता है। साथ में खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है और गैस, पेट दर्द या उल्टी की समस्या हो सकती है।
 

Image: freepik
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दही को तरबूज के साथ खाना ठीक नहीं होता है। दोनों को साथ खाने से पेट में भारीपन, अपच और ठंडा-गर्म का असर हो सकता है। खासकर जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें यह कॉम्बिनेशन बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

समोसा, पकौड़े या पराठे जैसी तली-भुनी चीजों के साथ तरबूज खाना भी नुकसानदायक हो सकता है। तली-भुनी चीजें धीरे पचती हैं, जबकि तरबूज जल्दी पच जाता है। इस कारण पेट में गड़बड़ी और गैस की समस्या हो सकती है।

Image: freepik
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तरबूज ठंडक देने वाला फल है। इसे ठंडे जूस, कोल्ड ड्रिंक्स या आइस्ड ड्रिंक्स के साथ लेने से शरीर पर ज्यादा ठंडा असर पड़ सकता है। इससे गला खराब, सर्दी-जुकाम और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तरबूज को संतरा, मौसंबी, अनानास या नींबू जैसे खट्टे फलों के साथ खाने से बचना चाहिए। इनका कॉम्बिनेशन पाचन से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है और पेट में जलन, गैस या अपच की समस्या हो सकती है।
 

Image: freepik
Published By :
Kirti Soni

पब्लिश्ड