vegetable upma recipe for weight loss and fit body low calorie healthy breakfast recipe namkeen upma banana ki vidhi

Vegetable Upma Recipe: रहना है फिट पर स्वाद से नहीं होता कोम्प्रोमाईज? नाश्ते में बनाएं सब्जियों वाला उपमा, कम कैलोरी में भरेगा पेट

Vegetable Upma Recipe For Breakfast: सुबह के नाश्ते में अगर कुछ हल्का, हेल्दी और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो वेजिटेबल उपमा एक बेहतरीन ऑप्शन है। सूजी और ताजी सब्जियों से तैयार होने वाला यह साउथ इंडियन डिश स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 कप सूजी,1 छोटा प्याज, 1 गाजर, 1/2 कप मटर, 1 शिमला मिर्च, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच राई, 7-8 करी पत्ते, 2 बड़े चम्मच तेल, 2 से 3 कप पानी, स्वादानुसार नमक, थोड़ा हरा धनिया, 1/2 नींबू का रस
 

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की आसान विधि: सबसे पहले एक पैन में सूजी को हल्का सुनहरा होने तक सूखा भून लें। जब सूजी से अच्छी खुशबू आने लगे, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब उसी पैन में तेल या घी गर्म करें। 

 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें राई डालें और चटकने दें। फिर करी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का भून लें। इसके बाद गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें पानी और नमक डालें और उबाल आने दें।

Image: AI
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब पानी उबलने लगे, तब धीरे-धीरे भुनी हुई सूजी डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें। धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं। आखिर में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आपका गरमा-गरम वेजिटेबल उपमा तैयार है। वेजिटेबल उपमा में सूजी के साथ कई तरह की सब्जियां डाली जाती हैं, जिससे शरीर को फाइबर, विटामिन और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। 

Image: Freepik
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह कम तेल में बन जाता है, इसलिए वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी अच्छा माना जाता है।
 

Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उपमा में भुनी हुई मूंगफली डाल सकते हैं। हल्का खट्टापन पसंद हो तो थोड़ा ज्यादा नींबू डालें। चाहें तो इसमें टमाटर भी मिला सकते हैं। बच्चों के लिए थोड़ा बटर डालने से स्वाद और बढ़ जाता है।

Image: Freepik
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल उपमा को जरूर ट्राई करें। यह जल्दी बनता है और पूरे परिवार को पसंद भी आएगा।

Image: Freepik

पब्लिश्ड