
Vegetable Dalia Recipe: घटा रहे हैं वजन पर स्वाद से नहीं करना कोम्प्रोमाईज? घर पर बनाएं सब्जियों से भरा दलिया, कम कैलोरी में भरेगा पेट
Namkeen Dalia Recipe: आजकल हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहता है, लेकिन अक्सर वजन कम करने के चक्कर में स्वाद से समझौता करना पड़ता है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो अब चिंता छोड़ दें। आप घर पर आसानी से सब्जियों से भरपूर दलिया बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट भी है और कम कैलोरी में पेट भी भरता है। यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं या वजन कम करना चाहते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सामग्री: 1 कप दलिया, 1 प्याज, 1 टमाटर, 1/2 कप मिक्स सब्जियां, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, 1-2 छोटा चम्मच घी, 3 कप पानी, हरा धनिया
Image: Freepik
Vegetable Dalia Recipeबनाने की आसान विधि: सबसे पहले दलिया को एक कढ़ाही में हल्का सा भून लें, ताकि उसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाए। अब कुकर में तेल या घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें।
Image: FreepikAdvertisement
जीरा चटकने लगे तो प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। सारी सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक भून लें। हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब भुना हुआ दलिया डालें और पानी डालकर मिक्स करें। कुकर का ढक्कन बंद करें और 2-3 सीटी आने तक पकाएं। गैस बंद करें और प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोलें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।
Image: AIAdvertisement
दलिया में फाइबर भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह कम कैलोरी वाला होता है, इसलिए वजन घटाने में मददगार है। सब्जियों से विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। पाचन भी बेहतर बनाता है।
Image: Freepik
खाने का सही समय: इसे आप नाश्ते में या डिनर में खा सकते हैं। वजन घटाने के लिए रात में हल्का खाना चाहते हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन है।
Image: Freepik
ज्यादा तेल या घी का इस्तेमाल न करें। अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं। इसे और हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें मूंग दाल भी मिला सकते हैं।
Image: AI
अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो यह वेजिटेबल दलिया आपकी डाइट का हिस्सा जरूर होना चाहिए। यह स्वाद, सेहत और फिटनेस तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
Image: Freepik