
Vada Pav Recipe: महंगी हुई ब्रेड से बढ़ेंगे स्ट्रीट फूड के दाम, घर में 20 रुपये से कम में तैयार करें मुंबई स्टाइल वड़ा पाव; नोट करें मिनटों वाली विधि
Mumbai Street Style Vada Pav Recipe: अगर बाहर का स्ट्रीट फूड महंगा लगने लगा है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। मुंबई का फेमस वड़ा पाव आप घर पर बेहद कम खर्च में आसानी से बना सकते हैं। आलू, बेसन और पाव से तैयार होने वाला यह स्नैक स्वाद में इतना शानदार होता है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और लगभग 20 रुपये से कम में 2-3 लोगों के लिए तैयार हो जाता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
वड़ा के लिए: 3 उबले हुए आलू, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 4-5 लहसुन की कलियां, थोड़ा सा अदरक, 1/2 छोटा चम्मच राई, 7-8 करी पत्ते, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार,1 बड़ा चम्मच तेल
Image: Freepik
बैटर के लिए: 1 कप बेसन, चुटकीभर बेकिंग सोडा, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत अनुसार। इसके अलावा बाकी चीजें: 4 पाव, हरी चटनी, सूखी लहसुन चटनी, तलने के लिए तेल।
Image: FreepikAdvertisement
वड़ा पाव बनाने की विधि: सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे तो करी पत्ता, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें।
Image: Freepik
इसके बाद हल्दी और आलू डालकर अच्छे से मिला लें। स्वादानुसार नमक डालें और 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें। मिश्रण ठंडा होने पर छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें।
Image: Freepik
Advertisement
अब एक बाउल में बेसन, नमक और थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालें। पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें। कढ़ाही में तेल गर्म करें। आलू की बॉल्स को बेसन के बैटर में डुबोकर तल लें। आपके गरमा-गरम वड़े तैयार हैं।
Image: Freepik
अब पाव को बीच से काटें और उसमें हरी चटनी व सूखी लहसुन चटनी लगाएं। बीच में गरम वड़ा रखें और हल्का दबाकर सर्व करें। वड़ा में थोड़ा सा नींबू रस डालने से स्वाद और बढ़ जाता है।
Image: AI
ज्यादा मसालेदार पसंद है तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं। वड़ा पाव को तली हुई हरी मिर्च के साथ सर्व करें, मुंबई स्टाइल स्वाद मिलेगा। यह कम समय में तैयार हो जाता है और पेट भी अच्छी तरह भर देता है।
शाम की चाय के साथ या बच्चों के टिफिन के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। घर का बना होने की वजह से यह बाहर के स्ट्रीट फूड से ज्यादा हेल्दी और बजट फ्रेंडली भी होता है।
Image: AI