uric acid increases why know how to control it what to eat healthy diet tips for fit body

अपडेटेड 8 November 2025 at 16:20 IST

Uric Acid Problem: क्यों बढ़ता है शरीर में यूरिक एसिड? जानें क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

आजकल बढ़ा हुआ यूरिक एसिड एक आम समस्या बन गई है। यह शरीर में तब बनता है जब हम ऐसा खाना खाते हैं जिसमें प्यूरिन नामक तत्व ज्यादा होता है। प्यूरिन शरीर में टूटकर यूरिक एसिड में बदल जाता है। जब यह एसिड शरीर से बाहर नहीं निकल पाता, तो यह खून में बढ़ने लगता है और जोड़ों में दर्द, सूजन या गठिया जैसी समस्या पैदा करता है। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड बढ़ने की वजहें, इसके लक्षण, और इसे नियंत्रित करने के उपाय क्या हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/13
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण

खान-पान में गड़बड़ी - लाल मांस, समुंद्री मछली, बीयर और दालों जैसी चीजों का ज्यादा सेवन यूरिक एसिड बढ़ाता है।

Image: Meta-AI

camera icon
2/13
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कम पानी पीना - शरीर में यूरिक एसिड तब बढ़ता है जब यह पेशाब के जरिए बाहर नहीं निकल पाता है।

Image: freepik

Advertisement
camera icon
3/13
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मोटापा और अनियमित जीवनशैली - ज्यादा वजन, तनाव, और शारीरिक गतिविधि की कमी भी इसका कारण बनते हैं।

Image: Freepik

camera icon
4/13
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दवाओं का असर - कुछ दवाएं जैसे ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल की दवाएं भी यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकती हैं।

Image: representative

Advertisement
camera icon
5/13
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शराब का सेवन - खासकर बीयर और वाइन यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ाती हैं।

Image: Freepik

camera icon
6/13
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण

  • जोड़ों में दर्द और सूजन होना
  • खासकर अंगूठे, घुटनों या टखनों में जलन
  • थकान और कमजोरी महसूस होना
  • पेशाब में जलन या समस्या
  • शरीर में भारीपन और सुस्ती
Image: Freepik

camera icon
7/13
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यूरिक एसिड कम करने के लिए क्या खाएं?

ज्यादा पानी पिएं - दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

Image: Pinterest

camera icon
8/13
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नींबू पानी और नारियल पानी - शरीर को डिटॉक्स करने और यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

Image: Freepik

camera icon
9/13
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फ्रूट्स और सब्जियां - सेब, चेरी, केला, खीरा, लौकी और टमाटर फायदेमंद होते हैं।

Image: Freepik

camera icon
10/13
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स - दही और दूध जैसे पदार्थ यूरिक एसिड कम करने में असरदार हैं।

Image: Freepik

camera icon
11/13
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फाइबर युक्त आहार - ओट्स, साबुत अनाज और हरी सब्जियां यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।

Image: X

camera icon
12/13
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

किन चीजों से करें परहेज?

  • लाल मांस, बीफ, बेकन, मछली और झींगा
  • बीयर, वाइन और शराब
  • दालें और चने
  • तली और मसालेदार चीजें
  • मीठे पेय और कोल्ड ड्रिंक्स
Image: shutterstock

camera icon
13/13
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

क्या हैं घरेलू उपाय?

  • सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पिएं।
  • दिन में एक बार सेब का सिरका पानी में मिलाकर लें।
  • गिलोय का रस या त्रिफला चूर्ण भी फायदेमंद माना जाता है।
Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 November 2025 at 16:20 IST