
Turai Moong Dal Sabji Recipe: घर पर बनाएं तुरई मूंग दाल की सब्जी, बच्चे भी शौक से खाएंगे; नोट करें बनाने की सबसे आसान रेसिपी
Moong Dal Turai Ki Sabji Recipe: गर्मी के मौसम में हल्का, पौष्टिक और जल्दी पचने वाला खाना खाना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में तुरई मूंग दाल की सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह सब्जी न सिर्फ स्वाद में अच्छी होती है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। खास बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और बच्चे भी इसे शौक से खा लेते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी-
- फोटो गैलरी
- 2 min read
जरूरी सामग्री: 2 तुरई, ½ कप मूंग दाल, 1 बारीक कटा प्याज, 1 टमाटर, 2-3 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर,
Image: Freepik
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच तेल, हरा धनिया। तुरई मूंग दाल की सब्जी एक हेल्दी, टेस्टी और आसान डिश है, जिसे आप रोजाना के खाने में शामिल कर सकते हैं।
Advertisement
बनाने की विधि: सबसे पहले मूंग दाल को धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें, ताकि वो जल्दी पक जाए। कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें जीरा डालें।
जब जीरा चटकने लगे तो उसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ा भूनें। फिर टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं।
Image: FreepikAdvertisement
अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। कटी हुई तुरई और भीगी हुई मूंग दाल डालें। सबको अच्छे से मिक्स करें। यह सब्जी गर्मियों में शरीर को ठंडक और पोषण दोनों देती है।
थोड़ा सा पानी डालें, ढककर मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं, जब तक दाल और तुरई दोनों नरम न हो जाएं। अंत में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
गरम-गरम तुरई मूंग दाल की सब्जी को रोटी या चावल के साथ सर्व करें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा घी डालकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं। अगर बच्चे सब्जी नहीं खाते, तो इसे थोड़ा मैश करके पराठे के साथ दें।
ज्यादा स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा घी या नींबू रस भी डाल सकते हैं। कम मसालों में बनी ये सब्जी पेट के लिए बहुत हल्की होती है।
Image: AI