
अपडेटेड 26 July 2025 at 12:53 IST
Chai में मिलाएं ये दो खास चीज, फायदे जान कभी नहीं पिएंगे नॉर्मल चाय
बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना और अधिक जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर आप काली मिर्च और तुलसी के पत्ते की चाय पीएं तो यह काफी असरदार साबित हो सकता है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

बदलता मौसम कई बीमारियों को न्योता देता है। इसकी वजह से सर्दी-जुकाम, पाचन संबंधी समस्याएं समेत अन्य बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में सेहत का अधिक ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

हेल्थ का ध्यान घर में छोटे-मोटे नुस्खे अपनाकर भी रखा जा सकता है। चाय में कुछ हर्ब्स को मिलाना फायदेमंद साबित होगा।
Advertisement

तुलसी और काली मिर्च की चाय इम्युनिटी को तेज बढ़ाने में मदद करती है। यह सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों से लड़ने में कारगार साबित हो सकती है।

यह स्पेशल चाय गले की खराश के साथ-साथ सूजन से निजात दिलाने में मददगार है। इसके अलावा यह चाय शरीर की गर्मी को नियंत्रित कर संक्रमण से बचाने में भी सहायक है।
Advertisement

चाय में शहद मिलाकर पीने से स्वाद तो बढ़ता ही है, इसका प्रभाव भी दोगुना हो जाता है। इसे पीने से शरीर में ऊर्जा भी महसूस होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 26 July 2025 at 12:53 IST