Ovaries size reduce natural methods: हर महिला के शरीर का ओवरी एक बहुत ही अहम हिस्सा होता है। इसी के जरिए महिलाएं प्रेग्रेंट होती हैं। ऐसे में इसका स्वस्थ्य रहना और सही से काम करना बेहद जरूरी होता है। Image: freepik
2/10
|
|
हालांकि तेजी से बदलती लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान और तनाव के कारण महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या आम होती जा रही है। यही वजह है कि महिलाओं में ओवरी से जुड़ी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। Image: freepik
Advertisement
3/10
|
|
उन्हीं में एक समस्या ओवरी के साइज का बढ़ना भी है, जिसका सीधा असर महिलाओं के पीरियड्स, फर्टिलिटी और स्वास्थ्य पर पड़ता है। कई महिलाएं इस समस्या को दूर करने के लिए सर्जरी या दवाओं का सहारा लेती हैं। Image: freepik
4/10
|
|
लेकिन बढ़े हुए ओवरी की समस्या को दूर करने के लिए कुछ प्राकृतिक तरीके भी काम आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन तरीको के बारे में जिन्हें अपनाकर बिना दवाई और सर्जरी के इस समस्या से बचा जा सकता है। Image: Freepik
Advertisement
5/10
|
|
एक स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन करने से इस समस्या से बचा जा सकता है। ऐसे में महिलाएं अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और प्रोटीन को शामिल करें और तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें। Image: freepik
6/10
|
|
नियमित व्यायाम जैसे-योग, जॉगिंग या एरोबिक्स, ओवेरियन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही वजन कम करने से हार्मोन संतुलित होने में भी मदद मिल सकती है। Image: freepik
7/10
|
|
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबोलिज्म को बेहतर करता है। जिससे बढ़े हुए ओवरी के साइज को कम करने में भी मदद मिलती है। Image: freepik
8/10
|
|
कुछ हर्बल औषधियों जैसे देसी हल्दी, दालचीनी, और पीपल का सेवन करें, जो हार्मोनल बैलेंस में मदद कर सकती हैं। ऐसी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। Image: freepik
9/10
|
|
तनाव से दूर बनाएं। दरअसल, तनाव हार्मोन को प्रभावित करता है, जिससे ओवेरियन साइज बढ़ने लगता है। इसके लिए ध्यान, प्राणायाम और योग का सहारा ले सकती हैं। इससे तनाव कम होता है। Image: Freepik
10/10
|
|
एक स्वस्थ्य शरीर के लिए पूरी नींद लेना बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए रात में 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। यह शरीर के हार्मोनल संतुलन के लिए भी जरूरी है। Image: freepik
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।