
Tofu Masala Dosa Recipe: नाश्ते में सिंपल आलू नहीं, ऐसे बनाएं हाई प्रोटीन टोफू मसाला डोसा, सेहत के साथ स्वाद से भी नहीं होगा कोम्प्रोमाइज
High Protein Breakfast Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा आलू मसाला डोसा खाकर बोर हो चुके हैं और नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और हाई प्रोटीन खाना चाहते हैं, तो टोफू मसाला डोसा आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। टोफू प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। इसका स्वाद भी इतना अच्छा होता है कि बच्चे और बड़े सभी इसे पसंद करेंगे। तो चलिए जानते हैं घर पर आसान तरीके से हाई प्रोटीन टोफू मसाला डोसा बनाने की रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
डोसे के लिए: 2 कप डोसा बैटर, 1-2 चम्मच तेल या घी।
टोफू मसाला बनाने के लिए: 200 ग्राम टोफू, 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च ,1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 8-10 करी पत्ते, ½ छोटा चम्मच राई और जीरा,
¼ छोटा चम्मच हल्दी, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च और धनिया पाउडर, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक, तेल, हरा धनिया। इससे स्वाद के साथ-साथ पोषण भी बढ़ जाएगा।
Image: AIAdvertisement
डोसा बनाने की विधि: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके राई और जीरा डालकर तड़काएं। करी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक पकाएं।
Image: Freepik
फिर टमाटर डालें और उसे नरम होने तक अच्छी तरह भून लें। अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह मिला लें।
Advertisement
इसमें क्रम्बल किया हुआ टोफू डालें और 3-4 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। अब तवा गर्म करें और उस पर डोसा बैटर फैलाकर पतला डोसा बनाएं।
किनारों पर थोड़ा सा तेल या घी डालें। जब डोसा कुरकुरा होने लगे, तब बीच में तैयार टोफू मसाला रखें और डोसे को मोड़ दें। आपका स्वादिष्ट और हाई प्रोटीन टोफू मसाला डोसा तैयार है।
Image: AI
टोफू मसाला डोसा को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म परोसें। यह नाश्ते, ब्रंच या हल्के डिनर के लिए भी एक शानदार विकल्प है। शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है।
Image: AI
लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। यह स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वालों के लिए यह एक परफेक्ट नाश्ता है। अगर आप डोसे को और ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो टोफू मसाले में शिमला मिर्च, पालक, गाजर या कॉर्न भी मिला सकते हैं।
Image: AI