
अपडेटेड 10 August 2025 at 17:50 IST
Onion Cutting Hacks: प्याज काटते समय आपकी आंखों में भी आते हैं आंसू? आज ही आजमाएं ये 5 जादुई ट्रिक, तुरंत दिखेगा असर
खाना पकाने वाले को रोजाना एक समस्या का सामना करना पड़ता है, वो है प्याज (Onion) काटते समय आंखों से आने वाले आंसू। प्याज किसी भी खाने को लजीज और चटपटा बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली चीज है, मगर लोग इसे काटना पसंद नहीं करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने वाले हैं, जिसे आजमाने से प्याज काटते समय आपकी आंखों में इरिटेशन नहीं होगी और आंसू नहीं निकलेंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

भारतीय रसोई का अभिन्न हिस्सा, प्याज, न सिर्फ स्वाद का जादू बिखेरता है, बल्कि यह एक सुपरफूड भी है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी वरदान माना जाता है।
Image: Freepik
प्याज काटते समय आंखों में जलन और आंसुओं की वजह इसमें मौजूद सल्फर यौगिक हैं, जो हवा में मिलकर गैस बनाते हैं।
Image: PexelsAdvertisement

हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे आजमाकर आप प्याज काटते समय आंखों में आने आंसू और इरिटेशन को रोक सकते हैं।

प्याज को काटने से पहले 20-25 मिनट के लिए इसे फ्रिज में रख दें। ठंडक की वजह से सल्फर यौगिकों का प्रभाव कम होता है।
Image: FreepikAdvertisement

प्याज को हमेशा तेज धार वाले चाकू से काटें और अगर आप जड़ की ओर से प्याज काटते हैं तो एंजाइम काफी कम मात्रा में निकलता है।

प्याज काटने से पहले अगर आप चाकू पर नींबू का रस लगा लें तो इससे भी आपको आंखू में आंसू नहीं आएंगे। नींबू
प्याज से निकलने वाले एंजाइम्स के असर को काफी हद तक न्यूट्रल कर देता है।

काटने से पहले छिलके निकालकर प्याज को करीब 10 मिनट तक ठंडे पानी में रख दें। इससे एंजाइम गैस का असर काफी कम हो जाता है और आंखू से आंसू नहीं आते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 August 2025 at 17:50 IST