
अपडेटेड 20 August 2025 at 21:43 IST
Dhaba Style Dal: इन आसान टिप्स की मदद से बोरिंग सी दाल भी बन जाएगी ढाबा स्टाइल, अचानक आने वाले मेहमानों से लेकर बच्चे भी होंगे खुश
घर का खाना हम सभी खाते हैं। वहीं कई बार एक ही तरह की दाल या कोई सब्जी खाकर हम बोर भी हो जाते हैं। ऐसे में हम बाहर से ज्यादातर ढाबा स्टाइल दाल आर्डर करते हैं। इसमें खासकर हम काली वाली मखनी दाल को घर पर मंगवाते हैं और पराठे या नान के साथ इसे खाते हैं। तो आइये जानते हैं कुछ आसान से टिप्स, जिनकी मदद से आप घर पर ढाबा स्टाइल दाल बना सकते हैं और न केवल बच्चों बल्कि मेहमानों के लिए इसे तैयार कर सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
1/5
|
|

दाल और राजमा को रातभर भिगोएं। इससे दाल और राजमा अच्छी तरह गलेंगे और स्वाद भी बढ़ेगा।
Image: Unsplash2/5
|
|

धीमी आंच पर पकाएं ढाबा स्टाइल दाल मखनी का असली राज है इसे धीमी आंच पर लंबे समय तक पकाना होता है। इससे मसाले अच्छे से दाल में घुल जाते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
3/5
|
|

दाल मखनी में बटर और क्रीम का इस्तेमाल थोड़ा ज्यादा किया जाता है ताकि वह क्रीमी और रिच फ्लेवर वाली बने।
Image: Freepik4/5
|
|

ढाबों में दाल को तंदूर जैसा स्मोकी फ्लेवर देने के लिए एक छोटा कोयला जलाकर कटोरी में रखकर दाल में डालते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
5/5
|
|

इसमें ऊपर से बटर डालकर 1 मिनट ढक देते हैं। इससे दाल का स्वाद दोगुना हो जाता है।
Image: FreepikPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 20 August 2025 at 21:43 IST