
How to Make Pahadi Chaach: इस गर्मी मेहमानों को पिलाएं पहाड़ों की स्पेशल 'भूटि छाछ',मिनटों में करें तैयार; नोट करें आसान रेसिपी
How to Make Pahadi Chaach: गर्मियों के मौसम में मेहमानों को कुछ खास और बेहद रिफ्रेशिंग पिलाना चाहते हैं, तो उत्तराखंड की 'भूटि छाछ' सबसे बेस्ट है। यह न सिर्फ शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाती है, बल्कि पाचन के लिए भी रामबाण मानी जाती है। आइए जानते हैं इसे मिनटों में तैयार करने की बेहद आसान रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
यह पहाड़ों की एक पारंपरिक ड्रिंक है, जिसका स्वाद इसके खास तड़के और पहाड़ी नमक की वजह से बिल्कुल अलग और लाजवाब होता है।
सामग्री - ताजा दही ,नमक ,सरसों का तेल ,राई के दाने , सूखी लाल मिर्च , हरा धनिया या करी पत्ता
Advertisement
सबसे पहले एक बड़े गिलास में ठंडी छाछ लें। यदि आप दही का उपयोग कर रहे हैं, तो उसे पानी मिलाकर अच्छी तरह मथ लें (फेंट लें)। अब इसमें आधा छोटा चम्मच पहाड़ी नमक मिलाएं।
एक छोटी कड़ाही या तड़का पैन में सरसों का तेल गर्म करें। तेल गरम होने पर इसमें राई डालें। जैसे ही राई चटकने लगे, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डाल दें।
Advertisement
अब इस गरमा-गरम तड़के को सीधे ठंडी छाछ वाले गिलास में डाल दें। तड़के की आवाज और खुशबू ही इस ड्रिंक की असली पहचान है। इसे चम्मच से अच्छी तरह मिला लें ताकि स्वाद पूरे गिलास में फैल जाए।
ऊपर से थोड़ा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें। अगर ज्यादा ठंडक चाहिए तो कुछ बर्फ के टुकड़े मिला सकते हैं। आपकी पहाड़ी 'भूटि छाछ' मेहमानों को परोसने के लिए तैयार है।