
अपडेटेड 19 July 2025 at 12:58 IST
Vitamin B12: किचन में मौजूद इन मसालों से दूर हो सकती है शरीर में विटामिन बी12 की कमी
Vitamin B12: शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने से कई स्वास्थ्य समस्याएं का सामना करना पड़ता है। किचन में मौजूद कई मसाले हैं, जो आपके इस विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

विटामिन बी 12 हमारे शरीर के लिए बेहद अहम माना जाता है। अगर इसकी कमी हो जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बी12 एक ऐसा विटामिन है जो हड्डियों से लेकर मांसपेशियों तक को प्रभावित कर सकता है। इसकी कमी से शरीर में थकान, कमजोरी, मुंह में छाले जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Image: FreepikAdvertisement

ज्यादातर विटामिन B12 की कमी नॉनवेज न खाने वाले लोगों में पाई जाती है। अगर आप वेजिटेरियन हैं और इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो बता दें आपके किचन में मौजूद मसालों से इस कमी को दूर किया जा सकता है।

जीरा: जीरे में भरपूर मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है। आप इसे कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे पीसकर पाउडर बना लें और दही में मिलाकर भी खा सकते हैं।
Image: FreepikAdvertisement

दालचीनी: इसमें पोलीफेलोन जैसे तत्व पाए जाते हैं। दालचीनी ऐसा मसाला है, जो ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मदद है। विटामिन बी12 की कमी होने पर आप इसका सेवन कर सकते हैं।
Image: Freepik
लौंग: लौंग एक ऐसी चीज है, जो हर घर में मौजूद होती है। कई लोग इसका रोजाना अलग-अलग तरह से सेवन भी करते हैं। कम लोग जानते होंगे कि किचन में माैजूद लाैंग B12 की कमी को पूरा कर सकती है।
Image: Freepik
अलसी के बीज: इसके अलावा आप अलसी के बीज का भी सेवन कर सकते हैं। अलसी आंतों को स्वस्थ बनाती है। इसकी मदद से विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।
Image: Freepik
इनके अलावा काली मिर्च और मेथी दाना जैसे मसाले भी विटामिन बी12 की कमी पूरी करने में मदद कर सकते हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 July 2025 at 12:58 IST